Rajkumar Santoshi ने Aamir को ऑफर की एक नई फिल्म, Sunny Deol  के साथ बनायेंगे Lahore:1947

Rajkumar Santoshi New Movie: राजकुमार संतोषी काफी अरसे बाद अपनी अपकमिंग फिल्म  ‘गांधी गोडसे -एक युद्ध’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनकी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इस फिल्म के अलावा वे तीन नई फिल्में लेकर आ रहे हैं।राजकुमार, आमिर के साथ के एक अनटाइटल्ड फिल्म, सनी के साथ ‘लाहौर 1947’ और ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल ‘अदा अपनी अपनी’ ला रहे हैं।सूत्रों के अनुसार, वे जल्द ही आमिर और सनी के साथ के फिल्म लेकर आ रहे हैं।

राजकुमार संतोषी जल्द ही आमिर को नई फिल्म की स्क्रीप्ट सुनाने वाले हैं। अगर आमिर को यह स्क्रीप्ट पंसद आती है, तो जल्द ही इस फिल्म पर काम शुरू हो जायेगा।इसके अलावा वे सनी देओल के साथ भी एक पीरीयड ड्रामा फिल्म लाहौर 1947 पर जल्द ही काम शुरू करने वाले हैं। साथ ही वे ‘अंदाज अपना अपना’ का सीक्वल ‘अदा अपनी अपनी’ पर भी काम शुरू करने वाले हैं।

हालांकि, उन्होंने आमिर और सनी के साथ इन फिल्मों के बारे में ज्यादा नहीं बताया है। लेकिन उन्होंने अपनी फिल्म अदा अपनी अपनी के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी साझा की है। उन्होंने ने बताया कि यह फिल्म उनकी मूल फिल्म अंदाज अपना अपना से मिलती-जुलती है, लेकिन इस सीक्वल की कहानी बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा इसमें पहली वाली फिल्म की तरह ह्यूमर, फन, कॉमेडी और डांस-म्यूजिक होगा, लेकि– इसे पुरानी फिल्म का सीक्वल नहीं समझा जाना चाहिए क्योंकि इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है।

बता दें कि, राजकुमार संतोषी आमिर और सनी के साथ लगभग तीस साल बाद कोई फिल्म करने वाले हैं।उन्होंने आमिर के साथ आखिरी फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ (1994) की थी।इसके अलावा सनी के साथ के आखिरी फिल्म घातक (1995) की थी। निर्देशक काफी लंबे अरसे के बाद इन दो मेगास्टारों के साथ अलग-अलग फिल्म बनाने जा रहे हैं।

अब देखना होगा कि आमिर को राजकुमार संतोषी की नई फिल्म की कहानी पंसद आयेगी कि नहीं। इसके अलावा सनी के साथ फिल्म लाहौर 1947 में पुरानी फिल्मों की तरह जादू दिख पाता है कि नहीं।

ये भी पढ़े: पैपराजी पर फिर भड़की Jaya Bachchan, कहा- ऐसे लोगों की नौकरी जानी चाहिए

Latest Posts

spot_img

you may like