Rajkumar Santoshi ने बताया कि Aamir Khan और Salman Khan की इस गलती की वजह Andaz Apna Apna फ्लॉप हुई

Rajkumar Santoshi  Aamir Khan Salman Khan Andaz Apna Apna: साल 1994 में आई क्लासिक कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना जिसने दर्शकों को काफी ज्यादा हंसाया था। लेकिन एक अच्छी फिल्म होने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म के फ्लॉप होने का कारण फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी ने बताया है। उन्होंने हाल ही में दिए एक मीडिया इंटरव्यू में  फिल्म के फ्लॉप होने का कारण बताया है। 

राजकुमार संतोषी ने फिल्म के फ्लॉप होने का कारण बताते हुए कहा कि, ‘’सलमान खान की इमेज उस समय एक रोमेंटिक हीरो की थी, तो दर्शकों को उन्हें एक कॉमेडी में फिल्म में देखना सही नहीं लगा है। लेकिन सलमान ने इस फिल्म में एक कॉमिक रोल निभाया था, जोकि दर्शकों बाद में पसंद भी आया था। यह फिल्म दर्शकों को थोड़े समय बाद समझ में आई थी। इसके अलावा इस फिल्म को कोई डिस्ट्रीब्यूटर रिलीज भी नहीं करना चाहता था, क्योंकि उन लोगों को यह फिल्म उस समय समझ नहीं था।’’

इसके अलावा राजकुमार संतोषी ने बताया कि आमिर और सलमान ने इस फिल्म को सही तरीके से प्रमोट भी नहीं किया था, जिससे फिल्म पर काफी असर पड़ा था। राजकुमार संतोषी ने कहा कि, ‘’जब फिल्म अदांज अपना अपना सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तो उस दौरान आमिर खान और सलमान खान दोनों ही मुंबई में नहीं थे। इसके अलावा दोनों ने इस फिल्म को लेकर अलग से कोई प्रमोशन भी नहीं किया था। इसके अलावा फिल्म को लेकर मीडिया से भी ठीक तरह से बातचीत नहीं हो पाई थी। साथ ही में फिल्म की पब्लिसिटी भी नहीं हो पाई, इन सभी कारणों ने फिल्म को काफी असर पहुंचाया था।’’

बता दें कि, राजकुमार संतोषी ने इसी साल अपनी इस फिल्म के सीक्वल अदा अदा अपनी की घोषणा की थी। संतोषी ने बताया था कि इस फिल्म को एक सीक्वल नहीं समझा जाना चाहिए, क्योंकि इस फिल्म की कहानी बिल्कुल अलग है। इस फिल्म में नए एक्टर्स मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। 

ये भी पढ़ें: Arjun Rampal ने बताया कि Om Shanti Om में SRK का कौन सा किरदार ऊबाउ था?

Latest Posts

spot_img

you may like