Rajkumar Hirani ने कहा SRK एक बड़े स्टार नहीं थे, तो मैंने सोचा था कि उन्हें ही अपनी फिल्म में लूंगा, लेकिन जब मैं…

Rajkumar Hirani Says SRK Was Not A Big Star, So I Thought Will Cast Him In My Film: राजकुमार हिरानी और बॉलीवुड के मेगास्टार फिल्म ‘डंकी’ से पहली बार साथ में आ रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर ‘डंकी’ का पहला टीजर रिलीज किया गया। टीजर को लेकर दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। डंकी के टीजर रिलीज के मौके पर राजकुमार हिरानी ने बताया है कि वे शाहरुख खान के साथ तब काम करने चाहते थे, जब एक स्टार नहीं थे। 

राजकुमार हिरानी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इसके बारे में बताते हुए कहा कि, “मैं एक फिल्म संस्थान में पढ़ता था और मुझे आश्चर्य होता था, ‘मैं यहां से ग्रेजुएशन  कर रहा हूं, लेकिन मेरे साथ कौन काम करेगा?’ मैं बच्चन साहब जैसे बड़े स्टार्स को देखता था और सोचता था कि मेरे साथ  भला क्यों ये स्टार्स काम करना चाहेंगे। तो, एक दिन, अपने हॉस्टल के टीवी रूम में, मैं ‘सर्कस’ देख रहा था। एक स्पेशल सीन में, एक युवा अभिनेता एक प्लटेफॉर्म पर परफॉर्म  कर रहा था। यह एक बड़ा मोनोलॉग था। मैंने सोचा, ‘यह लड़का कौन है? ये बहुत अच्छा है।  वह कोई बड़े अभिनेता नहीं हैं। तो मैंने सोचा ग्रेजुएट होने के बाद उन्हें अपनी फिल्म में ले सकता हूं।’’

आगे राजकुमार हिरानी ने बताया कि वे इस सर्कस में शाहरुख खान के अभिनय को देखकर प्रभावित हो गए थे और उसी वक्त मन बना लिया था कि शाहरुख के साथ ही काम करेंगे, लेकिन जबतक हिरानी ग्रेजुएट हुए तब तक शाहरुख स्टार बन चुके थे। राजू ने कहा कि, “फिल्म इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएशन करने में मुझे दो साल लग गए और उस समय तक वह एक बड़े स्टार बन गए थे।”

वैसे बता दें कि,  राजकुमार हिरानी ने अपने करियर की पहली फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ के लिए शाहरुख खान को ही अप्रोच किया था। लेकिन किसी कारणवश शाहरुख यह फिल्म नहीं कर पाए थे। इसके बाद संजय दत्त ने यह फिल्म की थी। इस फिल्म के बाद भी राजू ने शाहरुख को 3 इडियट्स के लिए अप्रोच किया था, लेकिन शाहरुख ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। बहरहाल, अब शाहरुख और राजू ‘डंकी’ के साथ सिनेमाघरों में धमाल मचाने आ रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Mahesh Bhatt ने कहा मैंने SRK के साथ दो फ्लॉप फिल्में दी हैं, लेकिन उन्होंने आजतक मुझे कुछ नहीं कहा और हमेशा सम्मान दिया है

Latest Posts

spot_img

you may like