Rajinikanth की Lal Salaam के पहले लुक ने जीता फैन्स का दिल, जानिए कौन से किरदार में नजर आएंगे थलाइवा

रजनी अन्ना के फैन्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां रजनीकांत की आने वाली फिल्म लाल सलाम का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है

Rajinikanth Lal Salaam Movie First Look Out: अभिनेता रजनीकांत को सिनेमा में एक लीजेंड के तौर पर देखा जाता है। रजनीकांत वैसे तो साउथ सिनेमा में ज्यादा सक्रिय रहते हैं, लेकिन सिनेमा के थलाइवा के फैन्स पूरे देश ही नहीं बल्कि विदेशों में हैं। जो थलाइवा की फिल्म के लिए बेसब्री से इंतजार करते हैं। रजनी अन्ना के फैन्स का इंतजार अब खत्म हो गया है। जी हां रजनीकांत की आने वाली फिल्म लाल सलाम का पहला लुक रिलीज कर दिया गया है।

रजनीकांत के बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर से इस बात की जानकारी साझा करते हुए लिखा है कि सम्मानित और आपका आशीर्वाद अप्पा। लाल सलाम की पूरी टीम को हमेशा आपके आशीर्वाद की जरूत है। तो वहीं प्रोडक्शन कंपनी लायरा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम का पहला लुक शेयर करते हुए लिखा है कि सभी के पसंदीदा भाई मुंबई वापस आ रहे हैं। थलाइवर के लिए रास्ता बनाओं। सुपरस्टार रजनीकांत मोइद्दीन के रूप में लाल सलाम में आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जैसे ही रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम का पहला लुक जारी हुआ। यूजर्स ने अपने प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म को रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या निर्देशित कर रही हैं और सबसे खास बात ये है कि इस फिल्म में थलाइवा एक कैमियो के पर महत्वपूर्ण किरदार में हैं। वैसे तो इस फिल्म के लीड स्टार विष्णु विशाल और विक्रांत हैं।

रजनीकांत का लुक इस पोस्टर में देखते बनता है। मोइद्दीन के रूप में रजनी अन्ना लाल टोपी,आँखों पर काला चश्मा लगाए स्टाइलिश लुक में नजर आ रहे हैं। रजनी अन्ना का ये लुक देख फैन्स उनकी इस फिल्म को देखने के लिए बेकरार हो गए हैं। आपको बता दें कि रजनीकांत को आखिरी बार सिनेमा परदे पर फिल्म अन्नाथे में देखा गया था। उनकी एक और आने वाली फिल्म जेलर पर बहुत दिन से काम चल रहा है। अब देखना ये है कि रजनीकांत की ये फिल्म लाल सलाम कब तक रिलीज होती है।

ये भी पढ़े: Alia Bhatt ने बताया कि Ranbir Kapoor को उनकी कौन सी बुरी आदत पसंद नहीं है

Latest Posts

spot_img

you may like