Rajinikanth ने Kantara के लिए की Rishab Shetty की जमकर तारीफ, फिल्म को बताया Masterpiece

Rajinikanth Comment On Kantara: साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म कांतारा (Kantara) इन दिनों हर तरफ सुर्खियां ही सुर्खियां बटोर रही है। इस फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को काफी पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। यही नहीं बल्कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। हर कोई इस फिल्म का मुरीद हो गया है। ऑडियंस से लेकर सेलेब्स भी इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में अब इस लिस्ट में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) का नाम शामिल हो गया है।

ऋषभ शेट्टी (Rishabh Shetty) की फिल्म कांतारा सोशल मीडिया पर छाई हुई है। ऐसे में अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) ने इस फिल्म को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। उन्होंने इस बात को कबूल किया है की ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा देखने के बाद उन्हें सिरहन महसूस होने लग गई। यही नहीं बल्कि यह फिल्म देखकर रजनीकांत के रोंगटे खड़े हो गए। रजनीकांत ने इस फिल्म की तारीफ करते हुए इसे मास्टर पीस करार दिया है। ऋषभ शेट्टी के एक्टिंग से लेकर डायरेक्शन की सुपरस्टार ने काफी तारीफ की है।

ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा (Kantara) की तारीफ करते हुए रजनीकांत ने ट्वीट कर लिखा कि,’ एक लेखक, निर्देशक और अभिनेता के रूप में ऋषभ शेट्टी आपको सलाम करते हैं।भारतीय सिनेमा में इस मास्टरपीस की पूरी कास्ट और क्रू को बधाई।’ तो वही रजनीकांत से तारीफ सुनने के बाद ऋषभ शेट्टी गदगद हो गए। ऐसे में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत के इस तारीफ का जवाब देते हुए ऋषभ शेट्टी ने लिखा कि,”प्रिय रजनीकांत सर, आप भारत के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और मैं बचपन से आपका फैन रहा हूं।आपकी प्रशंसा ने मेरा सपना सच कर दिया।आप मुझे और अधिक स्थानीय कहानियां करने के लिए प्रेरित करते हैं और हर जगह हमारे दर्शकों को प्रेरित करते हैं।धन्यवाद सर ।’

बता दे कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म कांतारा की चारों ओर चर्चा हो रही और दर्शकों को लुभा रही हैं। इस फिल्म ने केजीएफ भी रिकार्ड तोड और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

ये भी पढ़ें: Aayush Sharma की फ़िल्म ‘ASO4’ में साउथ की यह बड़ी एक्ट्रेस बिखेरेगी अपने हुस्न का जलवा, जानिए कौन हैं ये हसीना

Latest Posts

spot_img

you may like