Rajesh Sharma ने जब एक्टिंग छोड़ किसान बनने की ठानी और हो गए कंगाल, बोले हमारे एजुकेशन ने ही किसान को गरीब बनाकर रखा हुआ है

Rajesh Sharma Quit Acting And Become A Farmer Which Made Him Bankrupt: टीवी जगत के जाने-माने अभिनेता राजेश शर्मा जोकि हिट टीवी सिटकॉम ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने बीच में कुछ समय के लिए एक्टिंग को छोड़ दिया था। राजेश ने एक्टिंग को छोड़ किसानी करना शुरू कर दिया था। इसी बीच राजेश ने बताया है कि जब उन्होंने खेती करना शुरू की थी, तो शुरुआत में वे कंगाल हो गए थे। लेकिन बाद में उन्होंने खेती की बारीकियों को समझा और अब वे एक सफल किसान है। 

राजेश ने अपने किसान बनने के अनुभव के बारे में राजश्री अनप्लग्ड को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताते हुए कहा कि, ‘’मुझे लगा कि मैं एक अभिनेता के रूप में ग्रो नहीं कर पा रहा था, लेकिन खेती की दुनिया में, मैं एक खाली कैनवास वाले चित्रकार की तरह था। इस तरह मैंने शुरुआत की। मैंने खेती पर पांच साल तक लगातार काम किया। लेकिन शुरुआत में मेरा काफी नुकसान हुआ। प्रकृति मेरे साथ खेलती रही। मैंने 20 एकड़ ज़मीन पर 15,000 पेड़ लगाए, और बाढ़ के कारण वे बह गए। चार साल बीत गए, और फिर महामारी आ गई। आर्थिक रूप से, मैं ढलान पर था। लॉकडाउन के कारण, मैंने अपनी सेविंग्स भी  ख़त्म कर ली थी, और सचमुच कंगाल हो गया था। मेरी जेब में कुछ भी नहीं था। मेरे ऊपर भारी कर्ज था और इससे दबाव बढ़ रहा था।”

आर्थिक रूप से घाटे में जाने के बाद राजेश ने खेती में की गई अपनी गलतियां सीखी और आगे बढ़े। राजेश ने कहा कि, “जिस दिन आप अपने बारे में सोचना बंद कर देंगे, उसी दिन आप दूसरों के बारे में सोचना शुरू कर देंगे। यह एक पूरा सर्किल है। अगर आप कुछ सार्थक करना चाहते हैं तो आपको खुद से कुछ अलग सोचना होगा।’’

राजेश ने यह भी बताया कि जब उन्होंने किसान बनने का फैसला लिया, तो उनके बड़े बेटे उनसे पूछा था कि-’आप किसान क्यों बनना चाहते हो, किसान तो गरीब होता है?’ राजेश ने कहा कि, ‘’तब मैंने उससे पूछा कि किसने कहा किसान गरीब होता है? तो मेरे बेटे ने कहा कि हिंदी की किताबों में तो हमेशा एक गरीब और असहाय किसान का ही वर्णन किया जाता है। तो मैंने कहा कि बेटा यही तो धारणा चेंज करनी है, हमारे एजुकेशन में ही गलती है कि आप हमेशा गरीब किसान पर ही कहानी बनाते हो।’’ राजेश ने कहा कि अब उन्हें काफी गर्व होता है, जब उनके बच्चें उन्हें ‘अभिनेता और किसान’ कहते हैं।

ये भी पढ़ें: Ronit Roy ने बताया Salman Khan उनसे काफी नाराज थे, बोले वो मेरे बचपन के दोस्त है, मैं उन्हें ठेस नहीं पहुंचाना चाहता था

Latest Posts

spot_img

you may like