कैसे जिगरी दोस्त से है ‘जानी दुश्मन’ बन गए थे Raj Kapoor और Rajendra Kumar?

राज कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक वक्त ऐसा था जब राज कपूर और राजेंद्र कुमार जिगरी दोस्त हुआ करते थे और उनकी दोस्ती के किस्से खूब सुने जाते थे।

फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई कलाकार रहे हैं जिनकी दोस्ती के चर्चे खूब रहे तो कइयों की दुश्मनी ने लाइमलाइट लूटी। आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की एक ऐसी ही दोस्ती के बारे में जो धीरे-धीरे दुश्मनी में तब्दील हो गई थी। इनके बीच ऐसा तनाव आया है कि यह दोनों एक दूसरे से बात तक करना बंद कर दिए थे। तो चलिए जानते हैं इन दो दिग्गज अभिनेताओं के बारे में…

जिगरी दोस्त थे राज और राजेंद्र
दरअसल, हम बात कर रहे हैं हिंदी सिनेमा के शो में कहे जाने वाले राज कपूर और मशहूर अभिनेता राजेंद्र कुमार के बारे में। बता दे एक समय पर राजेंद्र कुमार ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। वही राज कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। एक वक्त ऐसा था जब राज कपूर और राजेंद्र कुमार जिगरी दोस्त हुआ करते थे और उनकी दोस्ती के किस्से खूब सुने जाते थे। ऐसे में इन दोनों ने साथ में फिल्म ‘संगम’ में काम किया जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसके अलावा भी इन्होंने कई फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था।

क्या था पूरा मामला?
कहा जाता है कि यह दोनों अपनी दोस्ती रिश्तेदारी में बदलना चाहते थे। दरअसल, राज कपूर अपनी बेटी रीमा कपूर की शादी राजेंद्र कुमार के बेटे कुमार गौरव के साथ करना चाहते थे और दोनों की शादी की बात पक्की भी हो गई थी लेकिन कुमार गौरव को संजय दत्त की बहन नम्रता दत्त पसंद आ गई थी। ऐसे में उन्होंने साल 1984 में नम्रता से शादी कर ली। इसी बीच राज कपूर और राजेंद्र कुमार की दोस्ती में दरार आ गई।

कहा जाता है कि एक समय पर इन दोनों ने एक दूसरे से मिलना भी बंद कर दिया था। कई दिनों तक बातचीत बंद रहने के बाद समय ने उनके घाव को भर दिया और फिर यह दोबारा एक दूसरे के दोस्त बन गए थे। बता दे राजेंद्र कुमार और राज कपूर ने एक साथ ‘मेरा नाम जोकर’, ‘दो जासूस’ जैसी फ़िल्में की थी।

ये भी पढ़ें: ‘मैं ऐसा वल्गर गाना नहीं गाउंगी..’ जब सरेआम लता मंगेशकर ने Raj Kapoor की फिल्म में गाने से कर दिया इंकार!

Latest Posts

spot_img

you may like