Rajat Bedi को Koi Mil Gaya से हुआ था नुकसान, इस बड़े कारण के चलते छोड़ना पड़ा बॉलीवुड, बोले कनाडा से अच्छा भारत है

Rajat Bedi  had to leave Bollywood due to this reason: ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’, ‘जोड़ी नंबर 1’ और ‘कोई मिल गया’ जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता रजत बेदी एक समय बॉलीवुड के सबसे प्रसिद्ध अभिनेताओं में से एक थे। लेकिन 2007 के बाद से रजत बेदी बॉलीवुड से गायब हो गए और कनाडा में जाकर शिफ्ट हो गए है और वहां पर बिजनेस करने लगे। 

रजत ने हाल ही में मुकेश खन्ना के यूट्यूब चैनल भीष्म इंटरनेशनल में दिए एक इंटरव्यू में अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर कई बातें बताई है। रजत ने बॉलीवुड को अलविदा कहने और कनाडा में शिफ्ट होने पर बातचीत करते हुए कहा कि, ‘’मुझे कनाडा इसलिए जाना पड़ा क्योंकि मैं काफी मायूस हो गया था। मुझे लग रहा था कि मैं क्या कर रहा हूं। फिल्म कोई मिल गया इतनी बड़ी हिट हुई थी लेकिन मुझे इस फिल्म से कोई फायदा नहीं हुआ। मुझे ‘कोई मिल गया’ कि पब्लिसिटी से पूरी तरह से बाहर कर दिया गया था, जिससे मुझे काफी निराशा महसूस हुई।’’

रजत ने आगे बताया कि एक और फिल्म में उनके साथ धोखा हुआ था। रजत ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैंने जायद खान के साथ फिल्म रॉकी की थी, इस फिल्म में मेरा किरदार काफी अच्छा था। लेकिन इस फिल्म में जायद के पिता एडिटिंग कर रहे थे, तो फिल्म से मेरे अच्छे सीन्स काट दिए गए। इसके अलावा मैं जितनी भी फिल्में कर रहा था, उन फिल्मों के पैसे मुझे नहीं मिलते थे। हर फिल्म के चेक बाउंस हो जाया करते थे। तो ऐसे में मुझे फिल्में तो मिल रही थी, लेकिन पैसे नहीं मिल रहे थे। इसी कारण से मुझे कनाडा जाना पड़ा और वहां पर कंस्ट्रक्शन कंपनी शुरू करनी पड़ी।’’

इसके अलावा रजत ने बताया कि अब कनाडा से ज्यादा अवसर भारत में है। रजत ने कहा कि, ”पैसे कमाने के लिए कई लोग भारत से कनाडा जाते हैं, लेकिन सच बोलूं तो भारत में अब काफी अवसर है। यहां पर रहकर आप कुछ भी कर सकते हो, लेकिन कनाडा में लाइफ बहुत ही कठिन है। तो जो भी करना है, भारत में रहकर करें।” 

ये भी पढ़ें: Sonam Khan ने कहा कि अगर आज Divya Bharti जिंदा होतीं  तो बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को  काम नहीं मिलता, उनका चार्म ही अलग था, दिव्या भारती को लेकर बताई और भी कई बातें

Latest Posts

spot_img

you may like