Raj Kundra ने बताया कि Shilpa Shetty का  UT 69 को लेकर पहला  रिएक्शन कैसा था, बोले उन्होंने चप्पल फेंककर मारी मुझे?

Raj Kundra  how Shilpa Shetty reacted on UT 69: बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस राज कुंद्रा ने अब अपने ऊपर एक फिल्म बनाई है UT 69, जिसका ट्रेलर आज रिलीज किया गया। इस फिल्म में राज कुंद्रा खुद ही एक्टिंग की है। माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके जीवन में जुड़े पोर्नोग्राफी केस को लेकर है। 

राज कुंद्रा ने यह भी बताया कि जब उन्होंने पहली बार अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी को इस प्रोजेक्ट के बारे में बताया था, तो उनका रिएक्शन क्या था? राज ने इसके बारे में न्यूज 18  को बताते हुए कहा कि, ”जब मैंने उसे यह बताने का फैसला किया कि मैं एक फिल्म बना रहा हूं तो वह मुझसे कुछ फीट की दूरी पर थी। मैं उनके बहुत करीब नहीं जाना चाहता था। मैंने उनसे कहा कि मेरे पास एक स्क्रिप्ट है और मैं उनके जवाब का इंतजार कर रहा हूं। जब मैं उससे दूर हुआ तो एक उड़ती हुई चप्पल मेरे चेहरे पर आ गिरी। मुझे लगता है कि पहले उन्होंने सोचा था कि यह कॉन्सेप्ट थोड़ा मुश्किल था। शायद उन्होंने सोचा था कि फिल्म नहीं बनेगी।’’

हालांकि, फिर राज के डायरेक्ट ने शिल्पा को इस फिल्म का कॉन्सेप्ट समझाया। राज ने कहा कि, “फिर मैंने निर्देशक शाहनवाज अली से कहा कि वह जाकर उन्हें समझाएं। उन्होंने उसे एक बहुत छोटा सा नेरेशन दिया। उन्होंने इसके बारे में सोचा और महसूस किया कि यह किसी भी तरह से सिस्टम के खिलाफ मामला नहीं था। उन्हें लगा कि यह एक बहुत ही मानवीय कहानी है। वे बहुत सहयोगी थी।  उन्होंने मुझसे पूछा, ‘तू एक्टिंग कर लेगा?’ मैंने उनसे कहा कि मैं कर पाऊंगा क्योंकि मैंने जेल जाकर कुछ मेथड एक्टिंग की है।’’

राज ने कहा कि शिल्पा के समर्थन की वजह से वे इस फिल्म को लेकर काफी कॉन्फिडेंट महसूस कर रहे हैं। राज ने कहा कि, ‘’वह बहुत प्यारी हैं। मैंने जो कुछ भी किया है उसमें उन्होंने मेरा समर्थन किया है और मुझ पर विश्वास किया है। हम सबसे अच्छे दोस्त हैं। अगर सबसे अच्छे दोस्त एक-दूसरे से बात नहीं कर सकते या डिस्कस नहीं कर सकते, तो हमें शादी में नहीं रहना चाहिए।’’  राज कुंद्रा की यह फिल्म 03 नवंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 17: Kamya Panjabi,  Rashami Desai  और Rajiv Adatia समेत इंडस्ट्री के इन लोगों ने Abhishek Kumar को उनके इस व्यवहार के लिए लताड़ा, अभिनेता को बोलीं गई ऐसी बातें

Latest Posts

spot_img

you may like