Must Read: राहुल वैद्य ने सन्नी लियोन के लिये कही मज़ेदार बात

भारती सिंह के गेम शो 'द खतरा खतरा शो' पर पहुंचे राहुल वैद्य ने अभिनेत्री सन्नी लियोन को ले कर दिया मज़ेदार जवाब। जानिए क्या कहा उन्होंने...

Rahul Vaidya On Sunny Leone: टेलीविजन कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) के गेम शो पर पहुंचे राहुल वैद्य (Rahul Vaidya)। ‘द खतरा खतरा शो’ (The Khatra Khatra Show) पर पहुंचने के बाद राहुल वैद्य ने जाहिर की अपनी खुशी। राहुल वैद्य से शो को लेकर जब पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैंने इस गेम शो को टीवी पर तो बहुत बार देखा है। पर पहली बार एक्सपीरियंस करने जा रहा हूं। बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हूं, और खुश भी हूं।” इतना ही नहीं राहुल वैद्य के साथ इस बार खतरा शो में आई है सन्नी लियोन (Sunny Leone)। सनी के बारे में जब राहुल से पूछा गया तो उन्होंने दिया बहुत ही मजेदार जवाब।

जैसे ही मीडिया ने राहुल वैद्य से पूछा कि सन्नी लियोन आई है, उनके साथ द खतरा शो में… इस पर उनका क्या कहना है? तो राहुल वैद्य ने बड़ी ही मजाकिया अंदाज में कहा, “सन्नी लियोन के लिए तो केवल बेबी डॉल है वह सोने की।” अंत में राहुल वैद्य ने भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया (Haarsh Limbachiyaa) को ढेर सारा प्यार देते हुए उन्हें बेस्ट ऑफ लक विश किया। पूरी बात विस्तार से जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें।

यह भी पढ़े: Exclusive: देबत्तमा साहा और आशीष भारद्वाज ने सीरियल ‘मिठाई’ में किरदारों पर डाली रौशनी

Latest Posts

spot_img

you may like