Raghu Ram ने Indian Idol के ऑडिशन में जजों के साथ अपनी लड़ाई को लेकर बताई सच्चाई, बोले शो के प्रोड्यूसर्स ने बोली थी उन्हें यह बात 

Raghu Ram tells  truth  of Indian Idol controversy: रोडीज के पूर्व जज रघु राम जोकि अपनी एग्रेसिव इमेज को लेकर जाने जाते हैं। रघु राम ने जिन्होंने रोडीज जैसे शो को 14 सालों तक होस्ट किया, वे अपने इस शो को लेकर काफी विवाद में रहे हैं। लेकिन इस शो के अलावा रघु राम इंडियन आइडल के पहले सीजन में अपने ऑडिशन को लेकर भी कई कई सालों तक खबरों में रहे है। उनका यह ऑडिशन वाला यह वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होता है। इस वीडियो में इंडियन आइडल के तीन जज-सोनू निगम, फराह खान और अनु मलिक से लड़ते हुए नजर आते हैं। हालांकि, रघु राम ने अब पहली बार इस ऑडिशन को लेकर सच्चाई बताई है। 

रघु राम ने हाल ही में साइरस ब्रोचा के पॉडकास्ट में इंडियन आइडल में अपने ऑडिशन की सच्चाई के बारे में बताते हुए कहा कि,  ‘’मुझसे शो में यह जानबूझकर करवाया गया था, लेकिन जजों को इसके बारे में पता नहीं था।  मैं वाघा बॉर्डर पर रोडीज़ के दूसरे सीज़न की शूटिंग खत्म करने के बाद दिल्ली पहुंचा था। उस समय मेरी गर्लफ्रेंड शो में काम कर रही थीं और जब मैं सेट पर पहुंचा तो क्रू मेंबर्स ने मुझे जजों के चैंबर में जाकर उनसे झगड़ा करने के लिए कहा।’’

रघु ने आगे कहा कि, ‘’उस समय, मेरी इमेज दिल्ली के एक तेज़-तर्रार लड़के के रूप में थी। ये लोग ऐसे थे, ‘अरे यार, तुम आ गए। आप जाकर जजों से झगड़ा क्यों नहीं कर लेते?’ मैंने कहा, ‘मैं ऐसा क्यों करूंगा? मुझे वे पसंद हैं। और उन्होंने कहा ‘नहीं यार, लोग रो रहे हैं और बाहर आ रहे हैं। तुम जाओ और उनसे लड़ो, मजा आएगा।’’

रघु ने अंत में कहा कि वे यह बिल्कुल भी नहीं करना चाह रहे थे लेकिन अपनी गर्लफ्रेंड को शो के क्रू मेंबर्स के  चलते उन्हें ऐसा करना पड़ा। रघु ने कहा कि, ‘’मैंने तो कोई गाना भी तैयार नहीं किया था और ऐसे ही जाकर जजों के सामने ऑडिशन देने लगा। उन लोगों को भी इसके बारे में पता नहीं था और वो लोग सचमुच में मेरी बातों पर रिएक्ट कर रहे थे।’’

ये भी पढ़ें: Jassi Jaissi Koi Nahin से जब Mona Singh को लोग लड़का समझने लगे, मोना ने बताए शो से जुड़े कुछ मजेदार किस्से

Latest Posts

spot_img

you may like