सस्पेंस से भरी है Raghav Juyal और Kritika Kamra की ये नई वेब सीरीज Gyaarah Gyaarah, Karan Johar और Guneet Monga कर रहे हैं प्रोड्यूस

फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर और ऑस्कर पुरस्कार विजेता गुनीत मोंगा ने एक साथ मिलकर एक नई सस्पेंस से भरी वेब सीरीज ग्यारह ग्यारह का निर्माण किया है। जिसका ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है

Raghav Juyal & Kritika Kamra’s Gyaarah Gyaarah Trailer Out Now: एक्टर राघव जुयाल फिल्म निर्माता निर्देशक करण जौहर के साथ एक बार फिर से काम कर रहे हैं। फिल्म किल के बाद अब राघव करण जौहर और गुनीत मोंगा द्वारा निर्मित सस्पेंस थ्रिलर से भरी वेब सीरीज ग्यारह ग्यारह में नजर आएंगे। इस सीरीज का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया है। ग्यारह ग्यारह में राघव जुयाल के अलावा कृतिका कामरा और धैर्य कारवा लीड पुलिस अधिकारियों के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म सीरीज को उमेश बिस्ट ने निर्देशित किया है।

फिल्म किल के बाद राघव जुयाल ग्यारह ग्यारह में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में है। जो सालों से बंद पड़े केस के सुलझाने के चक्कर में एक टाइम जोन में उलझ जाता है और इन केसों को सुलझाने में राघव जुयाल की मदद धैर्य कारवा और कृतिका कामरा करते हैं। राघव को एक बिना सेल वाली वॉकी टॉकी 11 बजकर 11 मिनट पर रोज सक्रिय होता है और उससे कुछ आवाजे आती हैं। तीनों लीड स्टार मिलकर इस केस को प्राथमिकता के स्तर पर सुलझाने का काम करते हैं और फिर नये नये सस्पेंस सामने आते हैं।

ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 ने इसे अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है कि क्या समय की चूक से अनसुलझे अपराधों का खुलासा हो सकता है। जानकारी के मुताबिक ग्यारह ग्यारह दो अलग अलग दौर के पुलिस अधिकारियों की कहानी है। जो एक रहस्यमयी वॉकी टॉकी से जुड़े हुए हैं। ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर 9 अगस्त को स्ट्रीम होने जा रही है। तो एक और सस्पेंस भरे थ्रिलर को देखने के लिए हो जाइए तैयार। राघव जुयाल,कृतिका कामरा,धैर्य कारवा के अलाव इस सीरीज में गौतमी कपूर, हर्ष छाया, पूर्णेंदु भट्टाचार्या, मुक्ति मोहन, गौरव शर्मा भी नजर आएंगे।

ये भी पढ़े: Bigg Boss OTT 3 Eviction: Adnan Shaikh ने घर से बाहर आने के बाद Elvish Yadav के आरोपों का दिया करारा जवाब

Latest Posts

spot_img

you may like