Radhika Rao & Vinay Sapru Exlcusive Interview: आजकल पुरानी फिल्मों की रि-रिलीज का एक नया ट्रेंड चल रहा है। इनमें कई फिल्में ऐसी हैं, जो पहले फ्लॉप थी, पर अब उन्हे कामयाब फिल्म का दर्जा मिल रहा है। इन्ही रि-रिलीज फिल्मों में से एक है राधिका राव और विनय सप्रु द्वारा निर्देशित फिल्म सनम तेरी कसम। साल 2016 में जब ये फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे फ्लॉप फिल्म करार दिया गया था। करीब 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 9 साल पहले सिर्फ 9 करोड़ रूपये कमाए थे, जो बजट की लागत से भी कम था। अब जब ये फिल्म सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हुई है, तब फिल्म के सफलता का नया इतिहास बना दिया है। इस फिल्म के आगे देवा, लवयापा और स्काई फोर्स जैसी फिल्में भी उतनी कमाई नहीं कर पाई, जितनी की सनम तेरी कसम ने रि-रिलीज पर कमा लिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ने रि-रिलीज पर 30 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। ऐसे में फिल्म की सफलता से उत्साहित निर्देशक जोड़ी राधिका राव और विनय सप्रु ने फिल्म के सीक्वेल की घोषणा कर दी है।
लहरें से खास बातचीत करते हुए निर्देशक जोड़ी ने बताया कि हमने पहले ही इस फिल्म के पार्ट की तैयारी कर ली थी, लेकिन फिल्म के हिट न होने से हम आगे नहीं बढ़ पा रहे थे। अब फिल्म की रि-रिलीज की सफलता ने हमें हौसला दे दिया है और हम अब पार्ट 2 की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। फिल्म सनम तेरी कसम 2 अगले साल वैलेंटाइन्स डे पर रिलीज हो सकती है। निर्देशक जोड़ी ने ये भी कहा कि चूकि हम नये सितारों को लेकर फिल्म बनाने के पक्षधर रहे हैं। इसलिए सनम तेरी कसम 2 में भी हम नई स्टारकास्ट को लेकर आगे बढ़ेंगे। राव और सप्रु ने अपनी बातचीत में ये भी खुलासा किया कि जब हम हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन को इस फिल्म के लिए सेलेक्ट किया था। तब किसी ने भी हमें सपोर्ट नहीं किया था और अब परिणाम सबके आगे है।
साल 2016 में सनम तेरी कसम के फ्लॉप होने के पीछे निर्देशक जोड़ी ने कहा कि उस समय हम प्रमोशन नहीं कर पाए थे और फिल्म में चूकि स्टारकास्ट नई थी, इसलिए तब हमारी फिल्म को उतनी अहमियत नहीं मिली थी। इसके अलावा उस समय फिल्म कई बड़ी फिल्मों की रिलीज के बीच खो सी गई थी और बिग बॉस के प्लेटफॉर्म ने भी हमारी फिल्म को प्रमोट करने से मना कर दिया था। निर्देशक जोड़ी ने ये भी कहा कि जब उनके मेंटर सलमान खान को इसकी जानकारी हुई, तब उन्होने हमें काफी सपोर्ट किया और कहा कि हमें क्यों नहीं बताया। बावजूद इसके सलमान खान ने फिल्म देखी,तो उन्हे बहुत अच्छी लगी और उन्होने तभी फिल्म की कामयाबी की भविष्यवाणी कर दी थी, जो अब सच साबित हुई है।
लहरें रेट्रों के साथ विनय सप्रु और राधिका राव की इस पूरी बातचीत को देखने के लिए आप यूट्यूब चैनल क्लिक कर सकते हो, या फिर नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके भी पूरा इंटरव्यू देख सकते हो। तो इंतजार किस बात की। जरूर देखिए विनय सप्रु और राधिका राव के मजेदार इंटरव्यू। इस जोड़ी ने सलमान खान के साथ लकी, सनी देओल के साथ एक फिल्म आई लव न्यू ईयर और यारियां 2 जैसी फिल्में भी बनाई हैं। इसके अलावा सलमान खान के दबंग फ्रेंचाइजी के कई गानों के डायरेक्ट भी किया है। फाल्गुनी पाठक के साथ 90 के दशक के आखिर में सफलता म्यूजिक वीडियो इन दोनों ने ही बनाया था।

