Feroz Khan और Vinod Khanna की Qurbani को 43 साल हुए पूरे, फिल्म की शूटिंग के दौरान Shakti Kapoor की बदतमीजी के चलते फिरोज खान ने कर दी पिटाई

Qurbani completes 43 years facts about the film: फिरोज खान और विनोद खन्ना की हिट फिल्म कुर्बानी को 43 साल पूरे होने वाले हैं। इस फिल्म को 20 जून 1980 को सिनेमाघरों रिलीज किया गया था। इस फिल्म को फिरोज खान ने खुद डायरेक्ट किया था। यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म बॉम्बे में लगातार तीन महीने चली थी। तो आज इसी सदाबहार फिल्म जुड़े कुछ मजेदार किस्से हम आपको बतायेंगे। 

फिल्म कुर्बानी से जुड़े कुछ मजेदार किस्से: 

1.अमर के रोल की लिए पहची चॉइस नहीं थे विनोद खन्ना: फिरोज खान ने अमर का रोल पहले अमिताभ बच्चन को ऑफर किया था। लेकिन अमिताभ ने इस फिल्म को करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह रोल विनोद खन्ना निभाया।

2.बॉलीवुड में पहली बार एडवांस्ड हथियारों का इस्तेमाल: कुर्बानी बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसमें काफी स्टाइलिश और एडवांस्ड हथियारों का यूज किया गया था। इस फिल्म में Uzi 9 एमएम स्टेन गन जैसे हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, जोकि हॉलीवुड की फिल्मों यूज किए जाते थे। 

3.साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म: कुर्बानी साल 1980 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। इस फिल्म ने उस साल 12 करोड़ की कमाई (आज के हिसाब से 330 करोड़) रुपए की कमाई की थी। यह फिल्म इतनी बड़ी हिट थी कि फिरोज खान को इस फिल्म को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज करना पड़ा था। 

4.फिल्म में ग्लैमर: इस फिल्म में जीनत अमान ने अपना काफी ग्लैमर दिखाया था। फिल्म उनके काफी हॉट सीन्स थे। इस फिल्म में उनका एक बिकिनी वाला शॉट भी था।

5.शक्ति कपूर की पिटाई: इस फिल्म की शूटिंग के आखिरी दिन पर शक्ति कपूर ने शराब पी हुई थी। वे शराब के नशे में बार-बार फिरोज खान की बहन दिलशाद का नाम पूछ रहे थे। शक्ति कपूर की इस हरकत पर गुस्से में आकर फिरोज ने शक्ति कपूर के जबड़े पर एक घूसा दे मारा था। हालांकि, फिल्म के प्रीमियर पर फिरोज ने शक्ति कपूर की काफी तारीफ की थी और उन्हें अपना भाई कहा था। 

ये भी पढ़ें: Hrithik Roshan की Lakshya को 19 साल हूए पूरे, इस फिल्म को देखने के बाद कई युवाओं ने इंडियन आर्मी को किया था जॉइन, फिल्म से Pankaj Tripathi के सीन्स को हटा दिया गया था

Latest Posts

spot_img

you may like