Pyaar To Hona Hi Tha के 25 साल:  जब Bijay Anand ने Kashmera Shah को बार-बार किस करने की कोशिश और Ajay Devgn को गुस्सा आ गया

Pyaar To Hona Hi Tha 25 Years Ajay Devgn angry on kiss: अजय देवगन और काजोल स्टारर फिल्म ‘प्यार तो होना ही था’ को आज 25 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज है के दिन 15 जुलाई 1998 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। इस फिल्म को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इस फिल्म में मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी कश्मीरा शाह ने भी काम किया था। इस फिल्म में कश्मीरा का बिजय आनंद के साथ एक किसिंग सीन था, जिसपर काफी बवाल खड़ा हो गया था।

बिजय को कश्मीरा को किस करना था, लेकिन बिजय ने कश्मीरा को किस करने के लिए कई सारे टेक ले लिए जिसपर अजय देवगन और काजोल को काफी गुस्सा आ गया था। कश्मीरा ने हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’25 साल पहले, ऑनस्क्रीन किस करना बहुत बड़ी बात थी लेकिन मैं सहमत हो गई क्योंकि यह स्क्रिप्ट की डिमांड थी। लेकिन दुर्भाग्यवश, उस सीन को बहुत सारे रीटेक लेने पड़े क्योंकि इसे लिफ्ट में करना था और आनंद इसे ठीक से नहीं कर रहे थे। शॉट ऐसा होना था कि आनंद का एंगल और मूवमेंट बहुत महत्वपूर्ण हो लेकिन वह गलत करते रहे थे।’’

आगे इसी के बारे में बताते हुए कश्मीरा ने कहा कि, ‘’इससे अजय और काजोल काफी असहज हो गए और अजय ने बिजय के पास आकर कहा, ‘मैं इस लड़की से यह सीन बार-बार नहीं करवा सकता। आप अपने मार्क पर खड़े क्यों नहीं रहते।’ मुझसे कई बार ऐसा कराना उनके लिए असहज था और इसलिए उन्होंने मेरे लिए स्टैंड लिया। यह उनकी तरफ से बहुत अच्छा जेस्चर था।”

लेकिन फिर कश्मीरा ने बिजय को उनकी इस हरकत के लिए सबक भी सिखाया था। कश्मीरा ने बताया कि बिजय के साथ उनका एक सीन था जिहां पर उन्हें बिजय को थप्पड़ मारना था। कश्मीरा ने इस सीन में बिजय को कसकर थप्पड़ मारा। इस थप्पड़ पर बिजय ने कहा कश्मीरा ने उनको गलत तरीके से थप्पड़ मारा है। बिजय की इस बात पर जवाब देते हुए कश्मीरा ने कहा कि तुमने भी तो किसिंग में धोखा किया था।

ये भी पढ़ें: Munna Bhai MBBS की इस एक्ट्रेस को फिल्म की सफलता के बाद भी कई सालों तक चॉल में रहना पड़ा

Latest Posts

spot_img

you may like