Pukar के 40 साल हुए पूरे,  ‘समंदर में नहाके’ सॉन्ग के बनने की है बहुत ही दिलचस्प कहानी, Zeenat Aman के साथ हुई थी यह घटना जिसके बाद बना था यह सॉन्ग

Pukar Completes 40 Years Samandar Mein Nahake Was Made Because Of An Incident: अमिताभ बच्चन, रणधीर कपूर और जीनत अमान स्टारर फिल्म ‘पुकार’ को 40 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को 18 नवंबर 1983 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत रही थी। इस फिल्म को रमेश बहल ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में एक सॉन्ग था ‘समंदर में नहाके’ जोकि जीनत अमान और अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया था। यह सॉन्ग भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। हालांकि, यह सॉन्ग पहले फिल्म में नहीं था। यह सॉन्ग जीनत अमान के पानी में गिरने के बाद बना था। 

हुआ यूं था कि आरडी बर्मन, ऋषि कपूर, राकेश रोशन, गुलशन बावरा और रणधीर कपूर एक दिन भारी बरसात में पार्टी में कर रहे थे। इसी दौरान जीनत अमान फिल्म ‘पुकार’ के डायरेक्टर रमेश बहल के साथ इन लोगों से मिलने पहुंची। .जीनत अमान एक कटोरा लेकर उनके पास आ रही थीं लेकिन अचानक पानी में फिसल गईं और गिर गईं जहां रणधीर कपूर और रमेश बहल उनकी मदद के लिए पहुंचे। जीनत अमान को देखकर गुलशन बावरा ने  तुरंत कहा, ‘समंदर में नहाके और भी नमकीन हो गए हो लगा है प्यार का वो रंग और भी रंगीन हो गई हो’।आरडी बर्मन जो पास में खड़े थे वे जल्दी से दौड़े और अपना डिक्टाफोन लाए और गुलशन बावरा से फिर से शब्द बोलने को कहा। गुलशन ने दोबारा से यह शब्द बोले और फिर आरडी बर्मन ने इन शब्दों को लेकर ‘समंदर में नहाके’ सॉन्ग को तैयार किया। इस सॉन्ग की लिरिक्स को गुलशन बावरा ने लिखा और आरडी बर्मन ने इस सॉन्ग को गाया। 

यह उस साल का हिट सॉन्ग बन गया था। दर्शकों को भी यह सॉन्ग काफी पसंद आया था। इस सॉन्ग में जीनत अमान का हॉट अवतार भी दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस सॉन्ग में अमिताभ बच्चन और जीनत अमान की रोमेंटिक जोड़ी देखने को मिली थी। 

ये भी पढ़ें: Sholay की शूटिंग के दौरान Salim-Javed ने Amjad Khan को कह दी थी यह बात,  बाद में जब अमजद को इस बात का चला तो उन्हें बहुत दुख हुआ और फिर….

Latest Posts

spot_img

you may like