छठ पूजा पर बना यह भोजपुरी गाना लोगों को आ रहा है काफी पसंद

मालिनी अवस्थी का भोजपुरी छठ गीत ‘आजा बबुआ’ रिलीज हो चुका है और उत्तर भारत के लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस गाने में छठ पूजा के दौरान एक मां और उसके बेटे के बीच के संवाद को दर्शाया गया है। मालिनी अवस्थी की आवाज़ मंत्र मुग्ध करने वाली है। इसको लेकर वे खुद भी बेहद खुश हैं और कहती हैं कि यह गाना इस साल छठ व्रतियों और बिहार के लोगों के लिए बेहद खास होने वाला है। “मैंने यह गाना गया है, इसलिए खुद को सौभाग्‍यशाली भी मानती हूं। मैं उत्तर भारत के तमाम लोगों से आग्रह करूंगी कि वे इस गाने को जरूर सुनें। साथ ही ये भी कहना चाहूंगी कि इस बार छठ सरकार की गाइडलांइस को मानते हुए छठ पूजा मनायें।” निर्देशक धीरज कुमार कहते हैं की यह गाना उन लाखों मां के जज्‍बात को समर्पित है, जिनके छठ पूजा के दिन अपने घर को नहीं आ पाते हैं। उन्होंने कहा, “इस पीड़ा को मैंने खुद भी महसूस किया है। उन्‍होंने कहा कि मैं हर साल छठ में घर जाता हूं। अगर किसी साल मैं घर नहीं जा पाता हूं तो एक अजीब से बेचैनी रहती है। मेरी मां भी परेशान रहती हैं। ये गीत हर मां का दर्द बयान करता है, जिनके बच्चे पर्व त्योहार में घर नहीं आते।” गाने के म्‍यूजिक वीडियो में मुख्य भूमिका में पुष्कर तिवारी नजर आये हैं, जो कहते, “मुझे यह वीडियो कर लगा कि यह पर्व कितना कठिन और कितना जरूरी है। अपने उगते सूर्य को प्रणाम करते तो देखा और सुना होगा, लेकिन यह एक ऐसा पर्व है, जहां डूबते और उगते सूर्य को अर्घ के जरिये प्रणाम किया जाता है। आप भी जरूर देखें। हमारा यह गाना आपको छठी मईया की भक्ति में सराबोर कर देगा। उपर से मालिनी अवस्‍थी की खूबसूरत आवाज आपके दिल में उतर जायेगी।”

Latest Posts

spot_img

you may like