Priyanka Chopra ने बेटी Malti के साथ किए श्री Siddhivinayak के दर्शन, पर जानिए आखिर एक्ट्रेस पर क्यों भड़के यूजर्स

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई के श्री सिध्दीविनायक मंदिर पहुंची। जहां वो अपने बेटी मालती मैरी के साथ बप्पा के दर्शन किए। इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनास पूरे देसी अटायर में नजर आई

Priyanka Chopra At Siddhivinayak Temple: आने वाली वेब सीरीज सिटाडेल की लीड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं और अपनी इस आने वाली सीरीज का वो जमकर प्रमोशन कर रही हैं। प्रियंका अपने पति निक के साथ यहां आई हुई हैं। एक्ट्रेस हाल ही में नीता अंबानी के कल्चरल इवेंट और फिर सिटाडेल के प्रीमीयर पर भी नजर आई, जहां देसी गर्ल का बोल्ड व सिजलिंग अंदाज़ लोगों को खूब भाया। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में मुंबई के श्री सिध्दीविनायक मंदिर पहुंची। जहां वो अपने बेटी मालती मैरी के साथ बप्पा के दर्शन किए।

इस मौके पर प्रियंका चोपड़ा जोनास पूरे देसी अटायर में नजर आई। बप्पा के दर्शन के दौरान प्रियंका ने बेटी मालती को गोद में लिया हुआ था। दर्शन के बाद पुजारी ने बेटी और प्रियंका को तिलक भी लगाया। प्रियंका ने यहां देसी आउटफिट के साथ लाल रंग का दुपट्टा कैरी किए हुई थी। मंदिर परिसर में तस्वीरें लेना मना है लेकिन बावजूद इसके यहां प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरें लोग धड़ल्ले से ले रहे थे और उन्हे कोई रोकने वाली नहीं था। प्रियंका चोपड़ा को मंदिर परिसर में मिले वीआईवी ट्रीटमेंट को देखकर सोशल मीडिया पर कई यूजर्स भड़क गए हैं।

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर मंदिर प्रशासन से सवाल किया है कि जब मंदिर परिसर में न फोटो और न ही वीडियो बनाने की परमिशन है तो फिर प्रियंका चोपड़ा को इतनी राहत क्यों दी गई है। इनमें से कुछ ऐसे भी हैं जो प्रियंका के देसी लुक और बेटी को दी जा रही शिक्षा से खुश हैं। इस मौके पर फैन्स को प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज़ काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा जहां सिटाडेल को लेकर सुर्खियों में हैं, वही उनके एक और प्रोजक्ट की घोषणा कर दी गई है।

प्रियंका चोपड़ा ने इस बात जानकारी देते हुए अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि वो जल्द ही हेड ऑफ स्टेट में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रेसलर जॉन सेना और इंद्रिस एल्बा भी दिखाई देंगी। खबर है कि इस फिल्म की शूटिंग मई महीने में शुरू कर दी जाएगी।

ये भी पढ़े: Anushka Sharma पर Karan Johar के बयान पर भड़की Kangana Ranaut, सुनाई खरी खोटी

Latest Posts

spot_img

you may like