Prithviraj Sukumaran ने बताया BMCM में उनका किरदार कैसा होगा, बोले अक्षय सर ने मेरे लिए अपनी शूटिंग रोक दी

Prithviraj Sukumaran Told How His Character Is In BMCM: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘सालार’ को लेकर काफी खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म के अलावा पृथ्वीराज के एक बड़ी हिंदी फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में हैं और पृथ्वीराज मुख्य विलेन के रोल में हैं। इसी बीच पृथ्वीराज ने बताया है कि यह फिल्म कैसी होने वाली हैं और इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने अपनी शूटिंग शेड्यूल पृथ्वीराज के शेड्यूल के हिसाब से बनाया था। 

पृथ्वीराज ने इस फिल्म के बारे में गलाटा प्लस से बातचीत करते हुए बताया कि, ‘’इस फिल्म के स्क्रिप्ट काफी बेहतरीन हैं और जो कैरेक्टर मुझे ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में करने को मिला है वो बहुत ही अमेजिंग है। लेकिन मैंने अली (अली अब्बास जफर) को बताया कि मैं यह फिल्म नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मैंने दूसरी फिल्म के लिए अपनी डेट्स दे दी हैं। और अली अक्षय सर, टाइगर श्रॉफ और पांच-छह और बड़े एक्टर्स के साथ लंदन में शूटिंग कर रहे थे और एक साथ सभी एक्टर्स की डेट्स लेना काफी मुश्किल काम था। तो मैंने अली से कहा कि मैं नहीं कर सकता और तुम्हारे शेड्यूल खराब नहीं करना चाहता हूं।’’

आगे इसी के बारे में पृथ्वी ने और बताते हुए कहा कि, ‘’और मैं सालार की शूटिंग कर रहा था, मैं फिल्म का क्लाईमैक्स शूट कर रहा था। मैं प्रशांत (नील) के साथ बैठा हुआ था और तभी मुझे अली का कॉल आता है और वो मुझसे कहते हैं कि-’मैंने अक्षय सर से बात की है और अब आप बताओ कि आप कब आ सकते हो, तो तभी हम शूटिंग करेंगे।’ तो सच में यह एक बहुत ही प्यारा जेस्चर था।’’

बता दें कि, फिल्म ‘बड़े मियां-छोटे मियां’ में पृथ्वीराज एक बहुत अलग प्रकार का किरदार निभा रहे हैं। खबरों की माने तो पृथ्वीराज इस फिल्म में एक एआई रोबोट का किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 2024 में ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें: आयशा खान के इल्जामों के बाद मुनव्वर फारूकी बुरी तरह से रोए, फैंस बोले मुनव्वर को बदनाम मत करो

Latest Posts

spot_img

you may like