शादी के 6 साल बाद माता-पिता बनेंगे TV का ये पॉपुलर कपल, बच्चे के लिए अभी से की ख़ास तैयारी!

प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात टीवी के सबसे पॉपुलर शॉप 'बिग बॉस-9' में हुई थी। यहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और इनकी दोस्ती प्रेम कहानी में बदल गई।

टीवी इंडस्ट्री का मोस्ट पॉपुलर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी माता पिता बनने वाले हैं। जी हां.. सोशल मीडिया के माध्यम से कपल ने इस खुशखबरी को साझा किया है। इतना ही नहीं बल्कि कपल ने अपने आने वाले बच्चे के लिए खास तैयारी भी करके रखी है। इसके साथ ही प्रिंस ने बच्चे के लिए गाड़ी भी खरीद ली है।

ख़ुशी से झूमे प्रिंस और युविका
बता दे प्रिंस नरूला ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट साझा कर अपने दिल की बातें बयां की है। साथ ही उन्होंने पिता बनने की खुशी को जाहिर किया। इतना ही नहीं बल्कि प्रिंस नरूला ने अपने आने वाले बच्चे के लिए अभी से गाड़ी भी खरीद ली है जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। साथ उन्होंने यह तक बता दिया कि अब उनकी पत्नी युविका चौधरी बच्चे के पैदा होने के बाद उनकी जिंदगी में दूसरे नंबर पर आएगी जबकि पहले नंबर पर उनके बच्चे होगा।

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि, “सभी को नमस्कार, मुझे नहीं पता कि मैं अभी अपनी फीलिंग्स कैसे जाहिर करूं क्योंकि हम बहुत खुश हैं और साथ ही घबराए हुए भी हैं, भगवान के आभारी हैं और माता-पिता बनने के लिए बहुत एक्साइटेड भी हैं। क्योंकि प्रिविका (प्रिंस और युविका) का बेबी आने वाला है बहुत जल्दी अब सब उसके लिए हो जाएगा। बेबी युविका चौधरी तुम दूसरे नंबर पर आओगी। मेरे मम्मी पापा के लिए मैं दूसरे नंबर पर हो जाऊंगा। क्योंकि हमारी जिंदगी का जो सेंटर होने वाला या वाली है वो आने वाला है तो मैं इतना कुछ ही चाहता हूं, मैंने इतने प्यार के लिए कहा है कि जब भी मैं बाप बनूंगा उसके लिए सब होना चाहिए।” इसके अलावा भी प्रिंस ने अपने पोस्ट में कई बातें लिखी।

बिग बॉस से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
बता दें, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की पहली मुलाकात टीवी के सबसे पॉपुलर शॉप ‘बिग बॉस-9’ में हुई थी। यहीं से इन दोनों के बीच दोस्ती हुई और इनकी दोस्ती प्रेम कहानी में बदल गई। इसके बाद साल 2018 में इन दोनों ने शादी रचा ली। शादी के 6 साल बाद अब फाइनली यह दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। इस खबर के बाद फैंस काफी खुश है, वहीं टीवी सेलेब्स भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें: असल जिंदगी में एक-दूसरे से बात नहीं करते थे TV का ये पॉपुलर कपल, दोनों के बीच जमकर हुई थी गाली-गलोच!

Latest Posts

spot_img

you may like