Prince Narula और Gautam Gulati ने उठाया ऐसा कदम जिससे अब  Roadies Season 19 से  Rhea Chakraborty हो सकती हैं बाहर

Prince Narula Gautam Gulati Rhea Chakraborty Roadies Season 19: देश के युवाओं का सबसे ज्यादा पसंदीदा रियलिटी शो रोडीज का सीजन 19 शुरू होने वाला है। इस बार शो में होस्ट के तौर पर रणविजय की जगह अभिनेता सोनू सूद नजर आयेंगे। इसके अलावा गैंंग लीडर के तौर पर प्रिंस नरूला, रिया चक्रवर्ती और गौतम गुलाटी नजर आयेंगे।

इसी बीच अब शो को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। यह बुरी खबर रिया चक्रवर्ती को लेकर है। सूत्रों की माने तो गैंग लीडर प्रिंस नरूला और गौतम गुलाटी ने इस शो को रिया चक्रवर्ती के चलते शूट करने से मना कर दिया है। प्रिंस और गौतम को रिया चक्रवर्ती को लेकर कई नफरत भरे मैसेज मिले हैं। फैंस के खराब रिएक्शन के चलते प्रिंस और गौतम रिया के साथ रोडीज के सीजन 19 को शूट नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

वैसे आपको बता दें कि, फैंस ने सोशल मीडिया पर रोडीज के सीजन 19 से रिया चक्रवर्ती को हटाने के लिए कई पोस्ट्स साझा की हैं। रिया चक्रवर्ती को शो से हटाने की मांग करने वाले यह दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस है। साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से ही अभिनेता के फैंस रिया चक्रवर्ती के पीछे पड़े हुए हैं। रिया जोकि काफी दिनों बाद किसी शो में नजर आने वाली हैं, अब लगता है कि रोडीज से उनका पत्ता कट सकता है। बहरहाल अब देखना होगा कि इस शो के मेकर्स रिया चक्रवर्ती को शो से निकालते हैं कि नहीं और उनकी जगह अब किस गैंग लीडर की एंट्री की जायेगी।

बता दें कि, रोडीज सीजन 19 को इस बार सोनू सूद के द्वारा होस्ट किया जायेगा। इस बार शो में सिर्फ तीन गैंग लीडर होंगे। रोडीज के लिए ऑडिशन भी जल्द ही शुरू होने वाले हैं। इस बार रणविजय की जगह सोनू सूद शो को किस तरह होस्ट करते हैं, ये देखना काफी मजेदार अनुभव होगा।

ये भी पढ़ें: Rajkumar Santoshi ने बताय कि Aamir Khan और Salman Khan की इस गलती की वजह Andaz Apna Apna फ्लॉप हुई

Latest Posts

spot_img

you may like