Preity Zinta ने बताया कि उनका असली नाम  Pritam Singh नहीं है, बोलीं Bobby Deol की वजह से…

Preity Zinta Told That Her Real Name Is Not Pritam Singh: बॉलीवुड की प्रतिभाशाली अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने असली नाम को लेकर सोशल मीडिया पर एक बड़े कंफ्यूजन को दूर कर दिया है। अक्सर कई खबरों में यह लिखा हुआ मिलता है कि प्रीति जिंटा का असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा था, जिसे बाद में बदलकर प्रीति कर दिया गया है। हालांकि, प्रीति ने इस दावे को बिल्कुल गलत बताया है। प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्हें भी नहीं पता कि सोशल मीडिया पर यह कैसा फैला कि उनका असली नाम प्रीतम सिंह जिंटा है, नाकि प्रीति। 

प्रीति जिंटा ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) हैंडल से एक वीडियो साझा करते हुए ट्वीट कर इस बात को लेकर सच्चाई बताई। प्रीति ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, ‘’पिछले कुछ वर्षों में मैंने विभिन्न मीडिया लेखों में लगातार पढ़ा है कि मैंने अपना नाम प्रीतम सिंह जिंटा से बदलकर प्रीति जिंटा कर लिया है। मैंने सभी को यह बताकर कई बार रिकॉर्ड स्थापित करने की कोशिश की है कि-  ‘सोल्जर के सेट पर  बॉबी देओल मजाक में मुझे प्रीतम सिंह कहा करते  थे (जब आप उनसे मिलें तो कृपया उनसे पूछें कि उन्होंने यह नाम क्यों चुना) फिल्म ब्लॉकबस्टर बन गई, हमारी दोस्ती परवान चढ़ी और तब से प्रीतम सिंह – यह नाम आज भी मुझसे जुड़ा हुआ है…बचाओ। तो एक आखिरी बार दोस्तों – प्रीतम सिंह कभी मेरा नाम नहीं था। यह हमेशा से रहा है प्रीति, आशा है कि यह एक बार और सभी के लिए सब कुछ स्पष्ट कर देगा।’’

इसके अलावा प्रीति ने साझा की वीडियो में भी बताया कि उनका असली नाम प्रीति जिंटा है। हालांकि,  अब उन्होंने अपने नाम में G लगा लिया है। अब प्रीति का पूरा नाम Preity G Zinta है। प्रीति ने यह भी कहा कि उन्हें खुद पता नहीं है कि विकीपीडिया समेत अन्य जगहों पर उनके असली नाम को प्रीतम सिंह जिंटा क्यों बताया जाता है, लेकिन उनकी असली नाम प्रीति जिंटा ही है। फैंस भी प्रीति के इस ट्वीट पर काफी मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi अपनी 17वीं वेडिंग एनिवर्सरी को लेकर हुए इमोशनल पत्नी Parveen Shahani को बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like