Prakash Raj ने Pathaan की सफलता पर बोला कि Boycott Gang सिर्फ भौंक सकती लेकिन काट नहीं सकती

Prakash Raj on Boycott gang: साउथ फिल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता प्रकाश राज जोकि अपने विवादित बयानों को लेकर खबरों में बने रहते हैं। उन्होंने इस बार बॉयकॉट गैंग पर एक बड़ी बात बोल दी हैं। अभिनेता ने फिल्म ‘पठान’ की सफलता को लेकर बॉयकॉट गैंग को कहा कि, इन लोगों को सिर्फ भौंकना आता है, लेकिन यह लोग आपको काटेंगे नहीं।

प्रकाश राज ने यह बात हाल ही में केरल में हुए मातृभूमि अंतर्राष्ट्रीय पत्र महोत्सव में मीडिया से बातचीत करते हुए बोली है। अभिनेता ने फिल्म ‘पठान’ को लेकर शुरू में हो रहे प्रदर्शन और बैन की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि, ‘’बॉयकॉट गैंग पहले फिल्म पठान को बैन करवाना चाह रही थी। लेकिन अब इस फिल्म ने 700 करोड़ कमा लिए हैं। यह मूर्ख, कट्टर लोग जो फिल्म पठान को बैन करवाना चाहते थे। इन लोगों ने मोदी की फिल्म ( विवेक ओवेरॉय की पीएम नरेंद्र मोदी) को तो 30 करोड़ रुपए तक नहीं कमाने दिए। यह लोगे सिर्फ भौंकने का काम कर सकते है, लेकिन चिंता मत करिए यह लोग आपको काटेंगे नहीं।’’

इसी पर आगे बातचीत करते हुए उन्होंने ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ के विवेक अग्निहोत्री पर कड़वे शब्द बोले। उन्होंने ने विवेक अग्निहोत्री पर बोलते हुए कहा कि, ‘’कश्मीर फाइल्स एक बकवास फिल्म है, लेकिन हमें पता इस बेकार फिल्म को किसने प्रोड्यूस किया है। कितनी बेशर्म बात है कि अंतरराष्ट्रीय ज्यूरी उन पर थूकती है। यह निर्देशक (विवेक अग्निहोत्री) बोल रहा है कि इसे ऑस्कर क्यों नहीं मिल रहा है। इसे ऑस्कर किया, भास्कर भी नहीं मिलेगा। मैं आपको बता रहा हूं क्योंकि यहां पर चाटुकार मीडिया है। यहां आप प्रोपगेंडा फिल्म कर सकते हैं। मेरे सूत्रों के अनुसार, उन्होंने लगभग 2000 करोड़ का निवेश किया, ताकि सिर्फ ऐसी फिल्में बन सके। लेकिन आप हर समय लोगों को बेवकूफ नहीं बना सकते।”

बता दें कि, फिल्म ‘पठान’ के रिलीज होने से पहले काफी बवाल हुआ था। इस फिल्म के एक सॉन्ग बेशर्म रंग को लेकर काफी हंगामा मचा था। परंतु 25 जनवरी को फिल्म के रिलीज होने के बाद ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने अबतक सिर्फ भारत में ही 400 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

ये भी पढ़ें: जानें, किस निर्देशक ने SRK की फिल्म Jawan का टाइटल दिया

Latest Posts

spot_img

you may like