Bhojpuri Film Sasura Bada Satawela Trailer: भोजपुरीं फिल्मों के सुपरस्टार प्रदीप पाण्डेय चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) की मोस्ट अवेटेड फ़िल्म “ससुरा बड़ा सताबेला” (Sasura Bada Satawela) का ट्रेलर एंटर 10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है। “ससुरा बड़ा सतावेला” भोजपुरी फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज के साथ ही खूब वायरल हो रहा है। फ़िल्म में प्रदीप पाण्डेय चिंटू और खूबसूरत अभिनेत्री काजल राघवानी की कैमेस्ट्री लाजबाब नज़र आ रही है।
फ़िल्म में प्रदीप पाण्डेय चिंटू और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की नोकझोंक को दर्शक बेहद पसंद कर रहे है। फ़िल्म के ट्रेलर में नई कहानी और अच्छे संवाद की झलक दिखाई दे रही है।
साई दिप फिल्म्स के बैनर तले निर्माता निर्देशक व संगीतकार राजकुमार आर पाण्डेय के द्वारा बनाई गई फ़िल्म के मुख्य भूमिकाओ में प्रदीप पाण्डेय चिंटू और काजल राघवानी के आलवा, गोपाल राय, मनोज टाईगर, प्रकाश जैस और संजय पाण्डेय व अन्य है। फ़िल्म के स्पेशल एप्रियन्स में अंजना सिंह और अमित शुक्ला नज़र आयेंगे।

