Prabhas Donates 1 Crore: प्रभास ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये किये डोनेट, पढ़ें पूरी खबर

प्रभास ने राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान किये हैं।

Prabhas Donates 1 Crore: ‘राधे श्याम’ अभिनेता प्रभास (Prabhas) जनता के लिए एक तारणहार के रूप में उभर कर सामने आए हैं, क्योंकि उन्होंने राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ रुपये का दान किये हैं। हाल ही में, तिरुपति और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई है जिससे कई लोग परेशान हो गए है।

हैदराबाद में विनाशकारी बारिश और अप्रैल 2020 में लॉकडाउन के दौरान भी, अभिनेता ने 4.5 करोड़ रुपये का दान किये थे, जो सभी प्रमुख हस्तियों द्वारा किये गए सभी डोनेशन से बहुत ज़्यादा थे।

तेलुगु फिल्म उद्योग ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दान के रूप में महत्वपूर्ण योगदान (Prabhas Donates 1 Crore) दिया है। वही इसी के साथ ही अभिनेता राम चरण, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, अल्लू अर्जुन और अन्य ने एक बड़ी राशि दान की है।

वर्क फ्रंट पर, प्रभास की रोमांटिक ड्रामा राधे श्याम 14 जनवरी को रिलीज़ होने वाली है। अभिनेता ने हाल ही में आदिपुरुष की शूटिंग पूरी की है। वह फिलहाल प्रोजेक्ट के और सालार की शूटिंग में व्यस्त हैं।

ये भी पढ़ें: RRR Trailer: क्या आप जानते है? एसएस राजामौली अपनी टीम से भी छुपा रहे हैं आरआरआर का ट्रेलर, जानिए पूरी बात

Latest Posts

spot_img

you may like