Radhe Shyam: प्रभास और पूजा हेगड़े स्टारर ‘राधे श्याम’ से अरमान और अमल मलिक की आवाज़ में ‘जान है मेरी’ हुआ रिलीज़!

'राधे श्याम' ने अपने लाजवाब ट्रेलर से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है और अब निर्माता एल्बम के एक नए गाने के साथ कहानी को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।

Prabhas and Pooja Hegde starrer ‘Radhe Shyam’: ‘राधे श्याम’ (Radhe Shyam) ने अपने लाजवाब ट्रेलर से दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना ली है और अब निर्माता एल्बम के एक नए गाने के साथ कहानी को आगे ले जाने के लिए तैयार हैं।

प्रभास (Prabhas) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) अभिनीत ‘राधे श्याम’ एक लव सिनेमैटिक वंडर है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म ने पहले ही अपने जादुई ट्रेलर के साथ हवा में प्यार की भावना जगा दी है। वही, दर्शकों ने ‘आशिकी आ गई’ गाने में प्रभास और पूजा की सिजलिंग केमिस्ट्री पहले ही देख ली है जिसने प्रत्येक व्यक्ति में प्रेम की भावना बढ़ा दी है।

प्राकृतिक सुंदरता और उम्दा विसुअल इफेक्ट्स ने इस पीढ़ी की प्रेम कहानी के लिए एक नया स्टैण्डर्ड स्थापित कर दिया है। और प्यार के इस सफ़र को आगे बढ़ाते हुए, निर्माताओं ने बीते दिन नए सॉन्ग ‘जान है मेरी’ का टीज़र जारी किया था और आज उन्होंने गाना रिलीज़ कर दिया है। यह गाना प्रभास और पूजा के बीच दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री की झलक देता है। सड़क पर उनके कंधों को एक-दूसरे से टकराते हुए दिखाते हुए, गाने में इनिशियल स्टेज में लव बॉन्डिंग देखने मिल रही है। प्यार का डिवाइन सिम्बल मानी जाने वाली बारिश ने गीत की धुन को जगाने में एक विशेष भूमिका निभाई है। यही नहीं, प्रभास की नशीली आंखों में अपार प्यार भरा है जो आपको भी उनके प्यार का दीवाना बना देगी।

गाने को अरमान मलिक ने खूबसूरती से गाया है, जबकि गाने के बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। गाने का संगीत अमाल मलिक ने निर्देशित किया है।

यूवी क्रिएशंस प्रोडक्शन की फ़िल्म ‘राधे श्याम’ गुलशन कुमार और टी-सीरीज़ द्वारा प्रस्तुत है। राधा कृष्ण कुमार द्वारा निर्देशित और कोटागिरी वेंकटेश्वर राव द्वारा एडिट है। फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, वामसी और प्रमोद ने किया है और यह फिल्म 11 मार्च, 2022 में रिलीज़ होगी।

ये भी पढ़ें: Kangana Ranaut’s Lock Upp: रेसलिंग गोल्ड मेडलिस्ट की ये चैंपियन बनी कंगना रनौत के ‘लॉक अप’ की चौथी कंटेस्टंट

Latest Posts

spot_img

you may like