मेरे बच्चों ने कहा कि Bigg Boss हारे हुए लोगों के लिए है, Amitabh Bachchan ने बिग बॉस के लिए रखी थी यह शर्त: Poonam Dhillon

Poonam Dhillon did not want to participate in Bigg Boss: बॉलीवुड की वर्सेटाइल अभिनेत्री पूनम ढिल्लों जिन्होंने बॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, उन्होंने ने भी एक बार रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया था। पूनम ढिल्लों ने साल 2009 में बिग बॉस के सीजन 3 में हिस्सा लिया था। इस सीजन में पूनम सेकेण्ड रनर अप रहीं थी। 

पूनम इस शो में हिस्सा नहीं लेना चाह रही थी, लेकिन उन्हें अमिताभ बच्चन के कारण से इस शो में हिस्सा लेना पड़ा। पूनम ने हाल ही में राजश्री अनप्लग्ड को दिए एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है। पूनम ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा कि, “वह मेरे लिए एक डेयर था। मेरे बच्चे नहीं चाहते थे कि मैं बिग बॉस में जाऊं। उन्होंने मुझसे कहा, ‘माँ, बिग बॉस हारे हुए लोगों के लिए है, यह नेगेटिव लोगों से भरा है।’ मुझे सीज़न एक और दो ऑफर हुए थे, लेकिन मैंने इनकार कर दिया और कहा कि मैं इसे नहीं करना चाहती। वे तीसरे सीज़न के साथ मेरे पास वापस आए, जब मैंने उनसे कहा, ‘सुनो मैंने तुमसे कहा था…’ लेकिन उन्होंने कहा, ‘नहीं, हम इस बार आपके पास आए हैं क्योंकि अमिताभ बच्चन जी इसे होस्ट कर रहे हैं!’’

पूनम ने आगे कहा न्होंने मुझे इस शो में अमिताभ बच्चन के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’उनकी केवल एक ही शर्त है कि वह कोई बुरा व्यवहार, गाली-गालौज या अपमानजनक भाषा नहीं चाहते। तभी वह शो को होस्ट करेंगे।” फिर पूनम ने इस शो में हिस्सा लेने के बारे में बताया कि, ‘’मेकर्स मेरे पीछे पड़ गए और बोले  कि शो में  अच्छे लोग हैं और  उनके साथ मुझे कोई दिक्कत नहीं होगी। एक दिन अचानक मुझे लगा कि यह एक लोकप्रिय शो है जिसे बच्चे भी देखते हैं, एक ऐसी जनरेशन जिसने शायद मेरी फिल्में नहीं देखी हैं। तो, यह इस जनरेशन से जुड़ने और लोगों को यह दिखाने का एक अच्छा तरीका होगा कि आप किसी भी स्थिति में अच्छे हो सकते हैं। यह जरूरी नहीं है कि अगर आपके आसपास का माहौल खराब या अशांत है तो आप वैसे ही बन जाएं। तो यही सोच कर मैं शो के लिए तैयार हो गई।’’

ये भी पढ़ें: यूजर ने Smriti Irani से पूछा कि क्या उन्होंने अपनी सहेली के पति से शादी की है, स्मृति ने दिया करारा जवाब, Elvish Yadav को सपोर्ट करने पर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like