Pooja Bhatt ने बताया अपनी शादी टूटने का कारण, बोलीं यह काफी बोरिंग था, मैंने अपना स्त्रीत्व खो दिया, शराब की लत के बारे कही यह बात 

Pooja Bhatt Told The Reason For Her Failed Marriage: बॉलीवुड की एक्ट्रेस पूजा भट्ट जिन्होंने साल 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी, लेकिन उनकी यह शादी टिक नहीं । पूजा ने साल 2014 में मनीष से तलाक ले लिया था। इसी बीच अब पूजा भट्ट ने बताया है कि उनकी शादी टिक क्यों नहीं पाई? इसके अलावा पूजा ने अपनी शराब की लत के बारे में भी बताया है,जो संघर्ष करने के बाद छूटी। 

पूजा ने हाल ही में ‘अनचैन माई हार्ट’ बुक के लॉन्च इवेंट पर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातें साझा की हैं। पूजा ने अपनी शादी टूटने की वजह के बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’मैंने खुद को एक ऐसी शादी  में पाया जो टूट रही थी। यह किसी दर्दनाक स्थिति के कारण नहीं टूट रहा थी, यह बोरिंग थी। हममें से किसी ने भी धोखा नहीं दिया था या इसमें कोई दिलचस्पी नहीं थी। एक महिला के रूप में, मुझे एहसास हुआ कि समाज ने मेरे लिए जो मायने तैयार किए है, मैं उन्हें निभाते-निभाते टूट गई थी। मुझे यह महसूस करने में कुछ समय लगा कि मैं एक ऐसी शादी में फंस गई हूं जो मेरे लिए उपुयक्त नहीं थी। मैंने अपना स्त्रीत्व खो दिया। मैं भूल गई कि मैं कौन थी? वो (मनीष मखीजा) काफी अच्छे आदमी थे, लेकिन मेरी आत्मा में एक अकेलापन था।” 

पूजा ने आगे बताया कि अपने इसी रिश्ते के टूटने के कारण उन्हें काफी शराब की आदत भी लग गई थी। पूजा ने कहा कि, ‘’मैंने शराब को एक दवाई की तरह इस्तेमाल किया, मैं फंस गई और मुझे जंजीरों से जकड़ दिया गया। पहले एक अच्छी पत्नी बनना और फिर एक बोतल से अपनी संतुष्टि प्राप्त करना। मैंने खुद से पूछा कि एक ख़राब रिश्ते और एक बोतल में क्या अंतर है? मैं दर्द को कम करने के लिए दोनों का उपयोग कर रही थी। इसलिए, मैंने खुद से, अपनी पीड़ा से और अपने खालीपन से निपटना सीखा और उसमें से कुछ अच्छा हुआ। मैंने शराब को छोड़ दिया और अब सात साल हो गए हैं, मैंने शराब को हाथ तक नहीं लगाया है।’’

ये भी पढ़ें: Tara Sutaria ने बताया कि उन्हें अपनी जोड़ी किस एक्टर के साथ अच्छी लगती हैं, बोलीं लोग मुझे पहले एटीट्यूड  वाली एक्ट्रेस बोलते थे 

Latest Posts

spot_img

you may like