Elvish Yadav और Urvashi Rautlea के गाने के टीजर ने मचाया सोश मीडिया पर गरदा, Pooja Bhatt भी बोली ओह..हो स्टार..

सोशल मीडिया पर इस गाने के टीजर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है और टीजर को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं

Pooja Bhatt Praises Elvish Yadav New Song: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। अभी हाल ही में बिग बॉस के एक पूर्व प्रतियोगी आसिम रियाज के एक भद्दे मजाक को लेकर एल्विश ने करार जवाब दिया था और अब एल्विश यादव के नये गाने का टीजर रिलीज हो चुका है। हम तो दीवाने नाम के इस गाने में एल्विश के साथ उर्वशी रौतेला रोमांटिक होते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर इस गाने के टीजर ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया है और टीजर को रिकॉर्ड तोड़ व्यूज मिल रहे हैं।

14 सितंबर को रिलीज होने वाले इस गाने के टीजर में अब तक जो रूप एल्विश यादव को दिखा है। उसके लिए फैन्स व समीक्षक एल्विश की जमकर तारीफ कर रहे हैं। टीजर को करीब 3 मिलियन के आसपास व्यूज मिल चुके हैं। ऐसे में बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 की सदस्य रही एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी एल्विश की जमकर तारीफ की है। पूजा भट्ट ने लिखा है कि ओह हो स्टार। जबकि गाने का पोस्टर साझा करने के बाद एल्विश के सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी एल्विश की तारीफ में लिखा है कि मेरा हीरो।

वहीं दूसरी ओर एल्विश भी अपने इस गाने को लेकर सिस्टम हिलाने को तैयार हैं। एल्विश का उर्वशी के साथ ये गाना फिलहाल कल एल्विश के जन्मदिन पर रिलीज होगा। एल्विश के यूट्यूब पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं। ऐसे में इस गाने की हिट होने की गारंटी 100 फीसद नजर आ रही है। वैसे एल्विश के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो आजकल काफी बिजी हैं। खबर है कि उनके पास कई प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें से कुछ एक की शूटिंग वो दुबई में करने वाले हैं।

कल रिलीज होने वाले इस गाने हम तो दीवाने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी काफी एक्टिव हो गए हैं। सभी एल्विश यादव के इस पहले गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस गाने में एल्विश के साथ रोमांटिक अंदाज़ में नजर आने वाली उर्वशी भी अब एल्विश की अदाओं की फैन हो गई है। उर्वशी अपने हीरो की तारीफ करते नहीं थक रही है।

ये भी पढ़े: Roadies Karm Ya Kaand में आया नया ट्विस्ट, तो Gautam Gulati ने नये गैंग से खुश नहीं हैं

Latest Posts

spot_img

you may like