Aishwarya Rai Bachchan की Ponniyin Selvan पार्ट 2 कर रही है धुंआधाड़ कमाई, जानिए फिल्म ने अब तक कितनी की है कमाई

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा कृष्णन व चिनाय विक्रम की लीड भूमिका से सजी फिल्म पीएस का सीक्वेल पीएस पार्ट 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है

Ponniyin Selvan Part 2 Collections: अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और तृषा कृष्णन व चिनाय विक्रम की लीड भूमिका से सजी फिल्म पीएस का सीक्वेल पीएस पार्ट 2 भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ रही है। जानकारी के मुताबिक फिल्म चार दिन में 200 करोड़ का आंकड़ा वर्ल्डवाइड स्तर पर पार कर लिया है। ये फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन है। फिल्म पोन्नियिन सेलवम पार्ट 2 ने भी पार्ट वन की तरह ही शानदार कलेक्शन कर रही है। इस फिल्म को मिल रहे दर्शकों के प्यार ने एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि निर्देशक मणिरत्नम दर्शकों तक अपनी बात पहुंचाने में फिर से कामयाब हुए हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन और चिनाय विक्रम की इस फिल्म के कलेक्शन की जानकारी फिल्म के प्रोडक्शन हाउस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। प्रोडक्शन कंपनी मद्रास टॉकीज ने ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि सभी बाधाओं को दूर करते हुए,ग्लोबल लेवल पर इस फिल्म ने सफलता हासिल की है। और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के हिसाब से 4 दिन के अंदर ही 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। उम्मीद है कि फिल्म के कलेक्शन में ये तेजी ऐसे ही बरकरार रहेगी।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ की कमाई की थी। दूसरे,तीसरे और चौथे दिन को मिलाकर कुल 105.02 करोड़ रूपये का आंकड़ा फिल्म ने पार कर दिया है। जबसे यह फिल्म थियटर में आई है, तभी से सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन का ग्राफ गिर गया है।

आपको बता दे कि इस फिल्म के पहले पार्ट ने भी रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। ऐसे में इस फिल्म का पार्ट 2 का भी सिनेमा के बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा चिनाय विक्रम,कार्थी,तृषा कृष्णन,जयम रवि,ऐश्वर्या लक्ष्मी,शोभिता धुलिपाला आदि कलाकारों ने लीड भूमिका निभाई है।

ये भी पढ़े: Zayed Khan ने Main Hoon Na को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, बोले डायरेक्टर ने शूटिंग के दौरान दी थी गाली और….

Latest Posts

spot_img

you may like