Phool Aur Kaante को 32 साल हुए पूरे Ajay Devgn को Anil Kapoor ने इस फिल्म को उनकी फिल्म के साथ रिलीज न करने की दी थी चेतावनी, लेकिन अजय ने बॉक्स ऑफिस पर सबको धूल चटा दी

Phool Aur Kaante completed 32 years  Anil Kapoor  warned Ajay Devgn: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन की डेब्यू फिल्म ‘फूल और कांटे’ को आज 32 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म को आज ही के दिन 22 नवंबर 1991 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। लेकिन अजय की इस डेब्यू फिल्म के लिए इंडस्ट्री के कई लोगों ने उनके लुक्स को लेकर ताने भी दिए थे। फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने कहा था कि ऐसी शक्ल वाला बंदा हीरो कैसे बन सकता है? बॉलीवुड की एक्ट्रेस हेमा मालिनी तक ने अजय के लुक पर कमेंट कर दिया था, लेकिन अजय ने इन चीजों पर ध्यान नहीं दिया और अपनी फिल्म से सबको जवाब दिया। 

अजय देवगन की इस डेब्यू फिल्म को लेकर अनिल कपूर ने भी उन्हें चेतावनी दी थी। अनिल कपूर की फिल्म ‘लम्हें’ भी उसी दिन रिलीज हो रही थी, जिस दिन अजय की फिल्म फूल और कांटे रिलीज होने वाली थी। इन दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लेश हुआ था। इसी को लेकर अनिल कपूर ने अजय को चेतावनी दी थी कि उन्हें ‘लम्हें’ जैसी इतनी बड़ी फिल्म के सामने अपनी डेब्यू फिल्म रिलीज नहीं करनी चाहिए। अनिल ने अजय को कहा था कि इससे उनकी डेब्यू फिल्म पर असर पड़ेगा। हालांकि, यह फिल्म अनिल की फिल्म ‘लम्हें’ के साथ रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर अजय की जीत हुई। अजय की फिल्म ‘फूल और कांटे’ बॉक्स  ऑफिस पर हिट रही, वहीं दूसरी ओर अनिल की फिल्म ‘लम्हें’बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही। 

अजय अपनी इस डेब्यू फिल्म से स्टार बन गए थे। फिल्म के हिट होने के बाद जब अनिल, अजय से मिले तो उन्होंने अभिनेता को कहा था कि-’यार तुम लोगों ने तो बैंड बजा दी।’ अजय की फिल्म ने सिल्वर जुबली मनाई थी और बॉलीवुड के एक नया एक्शन स्टार दिया था। अजय की इस फिल्म ने दूसरी फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर भी असर डाला था। 

ये भी पढ़ें: Rajkumar Santoshi ने बोला Sunny Deol के टैलेंट को इंडस्ट्री ने सराह नहीं है, सनी की आंखों में आए आंसू,  बोले मैंने हार नहीं मानी और अपने पिता..

Latest Posts

spot_img

you may like