Bigg Boss OTT 3 से बाहर हुई Payal Malik जल्द ही लेंगी Armaan Malik से तलाक?, बोली मेरे बच्चों में नफरत पैदा हो रही है मैं इसे और…

पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में एक वीडियो शेयर कर इस बात का दावा किया है कि वो जल्द ही अरमान से अलग हो सकती हैं

Payal Malik Is Planning To Divorce Armaan Malik: मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक इस वक्त बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 के घर में अपनी दूसरी वाइफ कृतिका के साथ हैं। अरमान मलिक तभी से लगातार चर्चाओं में और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का शिकार भी हो रहे हैं। पहले अरमान अपनी दो बीबियों के साथ घर में आए और अब पहली बीबी पायल मलिक घर से बाहर हो चुकी हैं। घर से बाहर होने पर पायल भी लगातार सोशल मीडिया ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। अरमान विशाल पांडेय को थप्पड़ मारने के बाद से और सुर्खियों में हैं और अब अरमान की पहली वाइफ पायल ने अपने ब्लॉग पर ये कहकर सभी को हैरत में डाल दिया है कि वो अरमान से जल्द ही तलाक ले सकती हैं।

पायल मलिक ने अपने लेटेस्ट ब्लॉग में एक वीडियो शेयर कर इस बात का दावा किया है कि वो जल्द ही अरमान से अलग हो सकती हैं और वो इतनी दूर चली जाएंगी, जहां उन्हे कोई नहीं जानता होगा। पायल का ये भी कहना है कि वो अपने बच्चों के साथ जाएंगी। ऐसे में अरमान अपनी दूसरी वाइफ कृतिका के साथ हंसी खुशी से रह सकते हैं। पायल ऐसा करने के लिए इसलिए मजबूर हुई हैं कि उन्हे सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल किया जा रहा है। उन्हे औऱ उनके बच्चों को धमकी दी जा रही है। लगातार नफरत व ड्रामे की वजह से बच्चों पर इसका असर पड़ रहा है। कल अगर बच्चे हमसे इसकी वजह पूछेंगे तो हम उन्हे क्या बताएंगे।

पायल ने आगे कहा है कि मुझे पता है कि गोलू (कृतिका), जैद के बिना नहीं रहेगी, इसलिए शायद वह उसे अपने पास रख ले और मैं अपने तीन बच्चों के साथ चली जाऊंगी। हां तो हम तीनो अलग हो जाए, या दो अलग हो जाए या एक अलग हो जाए। यही हो सकता है, उनको पता नहीं चल रहा बाहर क्या चल रहा है। मुझे तो पता चल रहा है, इतनी नफरत, ट्रोलिंग, गालियां जिंदगी में नहीं पड़ी थी। मेरा फैसला कंफर्म है। बच्चों को हम ये सब चीजें नहीं सुनवा सकते हैं।

पति अरमान मलिक की तरह ही पायल भी एक यूट्यूब स्टार हैं। पायल ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर अपनी राय रखी थी और कहा था कि वो बहुविवाह की पक्षधर नहीं हैं। किसी को भी ऐसा नहीं करना चाहिए। अरमान ने ऐसा करके गलती की है।

ये भी पढ़े: Indian Telly Streaming Awards 2024 #Live के रेड कार्पेट पर सितारों का जलवा, फैशनेबल लुक में नजर आए सितारे

Latest Posts

spot_img

you may like