भूषण कुमार लेकर आए हैं पायल देव और गुरमीत का नया रोमांटिक सॉन्ग ‘कुछ बातें’

गायक पायल देव जल्द नज़र आने वाली है आपने म्यूजिक वीडियो में जिस में उनके साथ होंगे टेलीविज़न एक्टर गुरमीत चौधरी। जानिये पूरी बात...

Payal Dev’s Kuch Baatein: ‘दिल पे ज़ख्म’ (Dil Pe Zakhm) और ‘दिल लौटा दो’ (Dil Lauta Do) के बाद पायल देव एक बार फिर कुछ बातें इस गाने से वापसी कर रही हैं, जिसे भूषण कुमार की टी सीरीज द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में गुरमीत चौधरी (Gurmeet Choudhary), पायल देव (Payal Dev), मुस्कान सेठी (Musskan Sethi) और सना खान (Sana Khan) नज़र आ रहे हैं।

पायल देव और ज़ुबिन नौटियाल द्वारा स्वरबद्ध किए गए इस गाने को खुद पायल देव ने कंपोज किया है और इसे कुणाल वर्मा ने लिखा है। कुछ बातें यह मेलोडीयस लव सॉन्ग है जो बचपन और युवा प्रेम  की याद दिलाता है। पायल देव और ज़ुबिन नौटियाल ने इससे पहले तुम ही आना और दिल लौटा दो गाना एक साथ गाया था और अब भूषण कुमार ने इस जोड़ी को एक बार फिर कुछ बातें इस रोमांटिक गाने के लिए एक साथ लाया है।

यह भी पढ़े: Jalsa Trailer: विद्या बालन और शेफाली शाह स्टारर ‘जलसा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखा- रहस्यों, सच्चाई और छल का एक गुप्त झलक

भूषण कुमार का मानना है कि, “पायल देव की आवाज में बहुत ही मासूमियत है, कुछ बातें  एक लव सॉन्ग है जो उनके गायन कौशल को प्रदर्शित करता है। जुबिन नौटियाल के साथ उनकी जोड़ी को लोगों ने हमेशा से पसंद किया है। हम उम्मीद करते हैं कि उनकी यह जोड़ी एक बार फिर  एक हिट सॉन्ग डिलीवर करेगी।”

पायल देव कहती हैं कि,” ‘कुछ बातें’ की खूबसूरती इसकी सादगी में है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में बहुत ही प्यारी सी लव स्टोरी को दर्शाया गया है जो उत्तर के खूबसूरत जगहों पर स्थापित किया गया है।”

जुबिन नौटियाल कहते हैं कि,”तुम ही आना और दिल लौटा दो के बाद कुछ बातें इस गाने पर एक बार फिर पायल देव के साथ काम करके मैं बेहद खुश हूं। हम उम्मीद करते हैं कि यह गाना लोगों को जरूर पसंद आएगा।”

गुरमीत चौधरी कहते हैं, ”भूषण सर और टी-सीरीज की टीम के साथ काम करने का अनुभव हमेशा से ही खास रहा है। यह गाना आपको आपके बचपन से लेकर युवा दिनों में ले जायेगा। हर कोई इस गाने से खुद को रिलेट कर पाएगा।”

मुस्कान सेठी कहती हैं कि, ” इस गाने के फिल्मांकन के दौरान बहुत मजा आया। इस गाने के विजुअल बहुत ही सिंपल हैं परंतु बहुत ही खूबसूरत हैं।”

सना खान आगे कहती हैं, ” म्यूजिक की हमेशा से मेरे दिल में एक खास जगह रही है और अद्भुद सिंगर और टी सीरीज के साथ इस गाने के म्यूज़िक विडियो में काम करने का  अनुभव बहुत ही खास रहा। जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में हमारे लिए कई क्लासिक प्रेम गीत लाए हैं।”

यह भी पढ़े: Sharma Ji Namkeen: ऋषि कपूर की आखिरी फिल्म ‘शर्माजी नमकीन’ अमेज़न प्राइम वीडियो पर इस दिन होगी रिलीज

पायल देव के ‘कुछ बातें’ इस गाने को उन्होंने खुद जुबिन नौटियाल  के साथ मिलकर स्वरबद्ध किया है  और भूषण कुमार की टी-सीरीज़ ने इसे प्रोड्यूस किया है। कुणाल वर्मा द्वारा लिखे गए इस गाने के म्यूजिक वीडियो में गुरमीत चौधरी, पायल देव, मुस्कान सेठी और सना खान नज़र आईं। इस गाने को आशीष पांडा ने डायरेक्ट किया है। यह गाना टी सीरीज के यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है।

Latest Posts

spot_img

you may like