Pawan Singh ने कोर्ट में दिया अपना बयान, पत्नी ज्योति सिंह पर लगाए कई आरोप, ज्योति सिंह ने इतने करोड़ रुपए मांगे 

Pawan Singh Testified In Court  Made Many Allegations Against His Wife Jyoti Singh: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह तलाक मामले में बीते बुधवार आरा के सिविल कोर्ट पहुंचे, जहां पर उन्होंने न्यायधीश के सामने अपना पक्ष रखा। इस पेशी में पवन सिंह की पत्नी नहीं पहुंच सकी। पवन ने अपने बयान में ज्योति सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। 

पवन सिंह ने अपनी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि ज्योति ने उनसे इसलिए शादी की ताकि वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बना सकें। पवन ने कहा कि शादी के बाद से ही ज्योति ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया था। अभिनेता ने कहा कि ज्योति उनके परिवार वालों से लड़ती थी और उनका व्यवहार भी काफी उग्र था। इन सभी चीजों से परेशान होकर ही पवन ने ज्योति पर तलाक का मुकदमा दर्ज किया था। 

खबरों की माने तो पवन सिंह सेटलमेंट के लिए ज्योति सिंह को एक करोड़ रुपए और एक घर देने को तैयार हो गए थे, लेकिन अब उनकी पत्नी ज्योति सिंह की ओर से पांच करोड़ रुपए की मांग की जा रही है जिसे पवन सिंह ने देने साफ मना कर दिया है। इसके अलावा अभी ज्योति सिंह और उनके वकील की तरफ से पवन सिंह द्वारा दिए गए बयानों को लेकर को भी जवाब नहीं आया है। पवन सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों पर ज्योति सिंह को अभी भी प्रतिक्रिया देना बाकी है। 

बता दें कि, ज्योति सिंह ने साल 2018 में पवन सिंह से शादी की थी। इन दोनों की शादी तीन साल तक चली, लेकिन फिर पवन सिंह ने साल 2021 में ज्योति से तलाक लेने की अर्जी  कोर्ट में डाली थी। इसके बाद ज्योति ने भी पवन सिंह पर उन्हें प्रताड़ित और गर्भपात के लिए मजबूर करने का आरोप भी लगाया था। पवन सिंह पिछले एक साल से इस मामले को लेकर कोर्ट के कई चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक यह तलाक का मामला निपट नहीं पाया है। 

ये भी पढ़ें: Shubhangi Atre ने बताया अब तलाक के बाद कौन है उनका पार्टनर, बोलीं मेरी बहुत कम उम्र में शादी हो गई थी लेकिन अब…

Latest Posts

spot_img

you may like