जानिए फैंस क्यों Pawan Singh के Song Lal Ghaghra पर खुशी जाहिर करने पर हुए नाराज

Pawan Singh song Lal Ghaghra: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार पवन सिंह जिनके सॉन्ग ‘लाल घाघरा’ ने हाल में 200 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं। पवन सिंह ने अपने इस सॉन्ग की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की है। लेकिन इस सॉन्ग पर खुशी जाहिर करना फैंस को पसंद नहीं आया है।

फैंस को सॉन्ग को लेकर खुशी जाहिर करना पसंद न आने का कारण है दिवंगत भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे। बता दें कि, ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ ने पवन सिंह को टैग करते हुए सॉन्ग ‘लाल घाघरा’ को लेकर अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा की। ‘सारेगामा हम भोजपुरी’ ने सॉन्ग लाल घाघरा पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि, ‘’आपका प्यार बरसा आपार, ‘लाल घाघरा’ हुआ #200 #million व्यूज के पार।’’

इसी पोस्ट पर फैंस अब नाराज हो रहे हैं। एक फैन ने पवन सिंह की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’नहीं पोस्ट करना चाहिए आपको भैया अभी इस वक़्त में ये सब है।’’ वहीं एक दूसरे फैन ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘’ये तो अच्छी बात नहीं है उस लड़की के इंसाफ का क्या हुआ, अभी कितने दिन हुए ही आप लोग पोस्ट करने लगे ऐसा वीडियो।’’ हालांकि, पवन सिंह ने फैंस के इस कमेंट पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

https://www.instagram.com/p/CqStszxjdRO/

आपको बता दें कि, भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने हाल ही में सुसाइड कर लिया है। इस सुसाइड को लेकर पूरी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी हुई है। इसीलिए फैंस को पवन सिंह की यह पोस्ट नहीं पसंद आ रही है, फैंस का मानना है कि इस समय आकांक्षा दुबे के न्याय को लेकर बात की जानी चाहिए नाकि इस तरह की पोस्ट साझा की जानी चाहिए।

अगर बात करें पवन सिंह के सॉन्ग ‘लाल घाघरा’ की तो इस सॉन्ग को पिछले साल 14 सितंबर 2022 को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। लेकिन सॉन्ग को 200 मिलियन व्यूज अब जाकर प्राप्त हुए हैं,यह सॉन्ग दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस सॉन्ग पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है।

ये भी पढ़ें: Indian Idol 13: Rakesh Roshan ने Rishi Kapoor को लेकर बोली यह बात

Latest Posts

spot_img

you may like