कभी खर्चे के लिए गर्लफ्रेंड से पैसे लेते थे परेश रावल, अब इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक, जानें नेटवर्थ

परेश रावल जब 9 साल के थे तभी उन एक्टिंग का चस्का लग गया था। उन्होंने 15 साल की उम्र तक कई प्ले में हिस्सा लिया।

परेश रावल हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता है जिन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। वह कॉमेडी किरदार से लेकर गंभीर किरदारों से दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि परेश रावल इंडस्ट्री के सबसे अलग अभिनेता कहे जाते हैं जिनकी एक्टिंग हर एक किरदार में पसंद की गई। आज यानी की 30 मई को परेश रावल अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अभिनेता के जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

9 की उम्र में लग गया था एक्टिंग का शौक
बता दें परेश रावल जब 9 साल के थे तभी उन एक्टिंग का चस्का लग गया था। उन्होंने 15 साल की उम्र तक कई प्ले में हिस्सा लिया। इसी बीच साल 1982 में गुजराती फिल्म ‘नसीब नी बलिहारी’ से उनका फिल्मी सफर की शुरुआत हुई। हालाँकि बॉलीवुड में उन्होंने डेब्यू साल 1984 में आयी फिल्म ‘होली’ से किया था। इस दौरान वह 34 साल के थे, उनकी पहली फिल्म में उनकी एक्टिंग की तारीफ की गई।

इसके बाद उन्होंने ‘अर्जुन’ फिल्म में काम किया। इसके बाद वह ‘समुद्र’, ‘डकैत’, ‘योद्धा’, ‘जीवन एक संघर्ष है’ जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे लेकिन कॉमेडी किरदार से उन्हें बड़ी सफलता हासिल हुई। इसके बाद परेश रावल ने हेरा फेरी समय 240 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया।

गर्लफ्रेंड करती थीं पैसों की मदद
बता दें, परेश रावल को पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है। बता दे एक वक्त ऐसा था जब परेश रावल की गर्लफ्रेंड उनका खर्चा उठाती थी। परेश रावल के मुताबिक, एक वक्त ऐसा आया जब उनका सरवाइव करना मुश्किल हो रहा था तब उनकी मदद उनकी गर्लफ्रेंड संपत स्वरूप करती थी। बता दे संपत खुद एक एक्ट्रेस रह चुकी है और साल 1979 में उन्होंने ‘मिस इंडिया’ का खिताब भी अपने नाम किया था।

लंबे समय तक एक दूसरे के साथ रहने के बाद संपत और परेश रावल ने साल 1987 में शादी रचा ली जिसके बाद उनके घर दो बेटों का जन्म हुआ जिनका नाम आदित्य और अनिरुद्ध है। बात करें परेश की संपत्ति के बारे में वह एक फिल्म के लिए 5 करोड़ रुपए फीस चार्ज करते हैं। वहीं उनकी नेटवर्थ तकरीबन 93 करोड़ रुपए है।

ये भी पढ़ें: जब Vinod Khanna संग नहाने के लिए Madhuri Dixit ने लिए थे 1 करोड़, इंटीमेट सीन के दौरान बहक गए थे एक्टर!

Latest Posts

spot_img

you may like