आजकल कहां है ‘परदेसी परदेसी’ गर्ल?, एक अफेयर ने बर्बाद किया करियर, अब जी रही गुमनाम जिंदगी!

प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'महबूब मेरे से' की थी। वह सलमान खान, गोविंदा समेत कई अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी थी।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टारकिड्स है जिन्होंने अपने माता-पिता की तरह ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया और ऐसे भी स्टारकिड्स जो अपने माता-पिता की तरह नाम नहीं कमा पाए और जल्द ही इंडस्ट्री से गायब हो गए। आज हम बात करेंगे मशहूर एक्ट्रेस रही माला सिन्हा की बेटी प्रतिभा सिंह के बारे में जिन्होंने कई फिल्मों में काम किया लेकिन फिर भी वह अपनी पहचान हासिल नहीं कर पाई। आज यानी की 4 जुलाई को प्रतिभा सिन्हा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती है तो चलिए जानते हैं ऐक्ट्रेस के बारे में..

इस फिल्म से शुरु हुआ था करियर
बता दे प्रतिभा सिन्हा की मां यानी की मशहूर एक्ट्रेस माला सिन्हा 70 के दशक की सबसे चर्चित एक्ट्रेस रही थी। उन्होंने इतनी सफलता हासिल की थी कि वह अपने दौर की सुपरस्टार बन चुकी थी, लेकिन जब उनकी बेटी ने अपने करियर की शुरुआत की तो वह कोई खास मुकाम हासिल नहीं कर पाई। प्रतिभा सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘महबूब मेरे से’ की थी। वह सलमान खान, गोविंदा समेत कई अभिनेताओं के साथ काम कर चुकी थी, लेकिन फिर भी इंडस्ट्री की सफल हीरोइन नहीं बन पाई। हालांकि प्रतिभा सिन्हा को आज भी ‘राजा हिंदुस्तानी’ के गाने ‘परदेसी परदेसी’ के लिए जाना जाता है।

बंजारन बन छाई प्रतिभा
इस गाने में वह एक बंजारन लड़की के किरदार में नजर आई थी और उनकी डांस परफॉर्मेंस ने हर किसी का दिल जीत लिया था। इस गाने से प्रतिभा सिन्हा को खूब सफलता हासिल हुई और आज भी इसी गाने के लिए उन्हें जाना जाता है इसके बाद भी प्रतिभा कई फिल्मों का हिस्सा बनी लेकिन वह अपनी मां की तरह सुपरस्टार नहीं बन पाई। इसी बीच प्रतिभा का नाम मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर नदीम सैफी के साथ जुड़ा। कहा जाता है कि यह दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे लेकिन एक्ट्रेस की मां माला सिन्हा इस रिश्ते से खुश नहीं थी। हालांकि प्रतिभा ने अपनी मां की नहीं सुनी और लगातार वह नदीम के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रहती रही।

अफेयर ने बर्बाद किया करियर
इसी बीच नदीम सैफी का नाम गुलशन कुमार हत्याकांड में आया गया और वह रातों-रात देश छोड़कर लंदन चले गए थे। इसका सीधा असर प्रतिभा के कैरियर पर देखने को मिला, उन्हें फिल्मों में काम मिलना बंद हो गया और प्रतिभा ने भी इंडस्ट्री से दूरी बना ली। बता दे अब प्रतिभा किसी फिल्म में नजर नहीं आती। यहां तक की उन्होंने इंडस्ट्री से किनारा कर लिया और अब वह अपनी मां के साथ मुंबई में रह रही है।

ये भी पढ़ें: Mala Sinha को आखिर अपने पति एक्टर Chidambar Prasad Lohani से क्यों करनी पड़ी थी तीन बार शादी, जन्मदिन पर जानिए एक्ट्रेस के कुछ अनसुने किस्से

Latest Posts

spot_img

you may like