Paras Kalnawat ने Nidhi Shah को दिया जवाब, बोले मेरे पास सबूत है कि Anupamaa को कई एक्टर्स छोड़ना चाहते हैं, इसके अलावा निधि ने उनसे माफी भी मांगी है 

Paras Kalnawat replied to Nidhi Shah on actors leaving Anupamaa: पारस कलनावत जिन्होंने हाल ही में पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ को लेकर बयान दिया था कि इस सीरियल के अधिकतर एक्टर्स शो को छोड़ना चाहते है। हालांकि, पारस कलनावत के इस बयान को  टीवी सीरियल अनुपमा के एक्टर्स निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा ने नकार दिया था। लेकिन अब पारस ने एक बार फिर से इस सीरियल को लेकर कई खुलासे किए है। 

पारस ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया है कि इस सीरियल को कई एक्टर्स छोड़ना चाहते हैं। इसके अलावा पारस ने निधि शाह और आशीष मेहरोत्रा के बयानों पर भी जवाब दिया है। पारस ने कहा कि, ‘’उन्होंने अनुपमा के सेट पर हुए उनके साथ बुरे अनुभव के बारे में बताया था और इसीलिए है उन्होंने इस शो को छोड़ा था। इसलिए निधि और आशीष को उनके बारे में कुछ कहने की जरूरत नहीं थी।’’

पारस ने कहा कि उन्होंने इन दोनों एक्टर्स के बयानों के बाद  उनसे बातचीत भी की है। पारस ने कहा कि, ‘’मैंने निधि और आशीष से कहा है कि उन्होंने मुझे धोखा दिया है। लेकिन अगर आप इन दोनों से अब इसी प्रकार का प्रश्न दोबारा पूछेंगे, तो इन दोनों का जवाब बिल्कुल अलग होगा, क्योंकि मैंने इन दोनों को शो को छोड़ना चाह रहे एक्टर्स को लेकर सबूत दिए है। जो एक्टर्स शो को छोड़ना चाह रहे हैं, मैंने उनके स्क्रीनशॉट इन दोनों को साझा किए है। हालांकि निधि और आशीष ने मुझसे आप माफी मांग ली है।’’ 

अभिनेता ने आगे कहा कि, ‘’इस शो के सेट पर अभी भी पुराने जैसा ही माहौल है। हर एक्टर्स छोटी-छोटी चीजों को लिए  बच्चों की तरह झगड़ जाते हैं। कई एक्टर्स इसी कारण से इस शो को छोड़ना चाहते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारियों के कारण वे ऐसा नहीं कर पा रहे है।’’

पारस ने बताया कि सेट पर बेकार माहौल के ही कारण उन्होंने इस शो को छोड़ा था। पारस ने कहा कि, ‘’इस शो के कुछ एक्टर्स उन्हें भी टारगेट करते थे। लेकिन पारस सिर्फ अपने काम से मतलब रखते थे। हालांकि, जब सेट पर माहौल ज्यादा ही खराब हो गया, तो उन्होंने इस शो को छोड़ने का मन बना लिया था।’’

ये भी पढ़ें: Nakuul Mehta ने स्कर्ट पहनकर Jainil Mehta के साथ किया डांस, यूजर ने बोला मर्द बनो मर्द 

Latest Posts

spot_img

you may like