फिल्म Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan को लेकर Palak Tiwari का बड़ा बयान, बोली ट्रेलर में भले ही नहीं हूँ पर….

पलक तिवारी आजकल खूब चर्चाओं में हैं। पहले उन्होने सेट पर लड़कियों के लिए ड्रेस कोड होने की बात कहकर लाइम लाइट बटौरी और अब किसी का भाई किसी की जान फिल्म के ट्रेलर में न होने का उनका दर्द सामने आया है

Palak Tiwari On Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: टीवी की सबसे कामयाब अदाकारा श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आजकल खूब चर्चाओं में हैं। पहले उन्होने सेट पर लड़कियों के लिए ड्रेस कोड होने की बात कहकर लाइम लाइट बटौरी और अब किसी का भाई किसी की जान फिल्म के ट्रेलर में न होने का उनका दर्द सामने आया है। पलक ने हाल ही में एक विदेशी मीडिया को दिए इंटरव्यू में इस फिल्म की शूटिंग को लेकर अपने अनुभव साझा किए हैं। साथ ही इस फिल्म के ट्रेलर में उन्हे न दिखाए जाने को लेकर उनका दर्द भी सामने आया है। ट्रेलर में पलक तिवारी को जगह न मिलने के बावजूद पलक इस बात से खुश हैं कि उन्हे सलमान खान की फिल्म के जरिए एक बड़ा एक्सपोजर मिल रहा है।

एक विदेशी मीडिया को दिए इंटरव्यू में पलक तिवारी ने कहा कि फिल्म में उनका किरदार जरूरत के हिसाब से है। उन्हे इस फिल्म में इसलिए लिया गया कि वो उस रोल में फिट बैठ रही हैं। जब फिल्म रिलीज होगी तो उनके किरदार का खुलासा होगा। इसके अलावा जब इंटरव्यू लेने वाले ने ये पूछा कि आप फिल्म के ट्रेलर में नहीं है। इसे लेकर आप क्या सोचती हैं। तब पलक तिवारी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि ये उनकी नहीं बल्कि सलमान खान की फिल्म है। वो तो बस सपोर्टिंग किरदार में जरूरत के हिसाब से हैं और फिल्म में मेरे होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योकि फिल्म मेरे नहीं बल्कि सलमान खान के नाम से लोग देखने आएंगे।

पलक तिवारी ने आगे कहा कि वो इस फिल्म का हिस्सा बनकर खुश हैं। उन्होने बिना सोझे इस फिल्म का हिस्सा बनना स्वीकार किया है क्योकि वो अपना कंट्रीब्यूशन देना चाहती थी, ये जानते हुए कि ये सलमान खान की फिल्म है।आपको बता दे कि इससे पहले भी पलक तिवारी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि लड़कियों के लिए सेट पर एक रूल बना था। जिसके लिए वो काफी ट्रोल हुई थी।

पलक तिवारी बाद में अपने इस बयान पर पलट गई थी औऱ कहा था कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया। शहनाज गिल ने अपने एक इंटरव्यू में पलक के बयान को गलत बताते हुए कहा था कि सेट पर ऐसा कोई नियम नहीं था। फिल्म के ट्रेलर की लॉन्चिंग के मौके पर मैं तो सेक्सी आउटफिट पहनकर आई थी।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने Shehnaaz Gill के फैन्स को फिर दी चेतावनी, कहा इसे अब आगे बढ़ने दो

Latest Posts

spot_img

you may like