इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने Riteish Deshmukh को बताया सी-ग्रेड एक्टर, KRK ने एक्ट्रेस के खिलाफ केस फाइल करने को कहा

कमाल आर खान ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे रितेश को इनडायरेक्टली छोटा एक्टर बता रही हैं।

Pakistani actress called Riteish Deshmukh  C-grade actor KRK angry: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता रितेश देशमुख जिन्होंने बॉलीवुड में अपने अलग-अलग किरदारों से लोगों के दिलों में एक अलग ही जगह बनाई है। रितेश जिन्होंने कॉमेडी से लेकर सीरियस रोल को भी अच्छे तरीके निभााया है। लेकिन पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने रितेश देशमुख को एक सी-ग्रेड एक्टर बता दिता है। 

सबा एक वीडियो है जिसमें में वे रितेश देशमुख को इनडायरेक्टली सी-ग्रेड एक्टर बता रही हैं। इस वीडियो को फिल्म इंडस्ट्री के क्रिटिक कमाल आर खान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर साझा किया है। कमाल ने इस वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि, ‘’भाई रितेश देशमुख इस पाकिस्तानी अभिनेत्री के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करना चाहिए। वह रितेश को सी ग्रेड अभिनेता कैसे कह सकती हैं? यह अस्वीकार्य है।’’ कमाल द्वारा साझा की इस वीडियो में सबा, रितेश को इनडायरेक्टली सी-ग्रेड बोलती हुई नजर आ रही है। सबा इस वीडियो में कहती हैं कि वह एक ए-ग्रेड की एक्ट्रेस है, तो उन्हें सिर्फ एक ए-ग्रेड के एक्टर के साथ ही फिल्म करनी, इसलिए वे रितेश के साथ फिल्म नहीं करना चाहती हैं। 

कमाल के इस ट्विट पर अब फैंस भी रितेश देशमुख का समर्थन कर रहे है। एक फैन ने ट्विट करते हुए लिखा कि, ‘’हालांकि पाकिस्तान में भारतीय कानून काम नहीं करेगा। लेकिन निश्चित रूप से रितेश देशमुख पाकिस्तान में किसी भी अभिनेता की तुलना में बहुत बेहतर अभिनेता हैं। उनकी कॉमिक टाइमिंग लाजवाब है। नकारात्मक भूमिकाओं में भी, वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं।’’ वहीं एक और फैन ने कमेंट करते हुए लिखा कि, इसको बोलने दो, हम भी कौन हे ये, कौन जानता है इसे? मेरी राय में रितेश देशमुख बहुत अच्छे अभिनेता हैं, बहुत सारे अभिनेताओं से बहुत बेहतर।’’ इसके अलावा और कई फैंस रितेश देशमुख के पक्ष में कमेंट कर रहे है। 

हालांकि, रितेश ने अभी तक कमाल के इस ट्विट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बता दें कि, कमाल द्वारा साझा किया गया, यह वीडियो काफी पुराना है।

ये भी पढ़ें: Salman Khan ने साउथ की बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकराए, Karan Johar और Sooraj Barjatya के साथ करेंगे इस तरह की फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like