Orry ने फाइनली बताया अपना बिजनेस करने का तरीका, वर्ल्डकप के बारे में इसलिए बोला था झूठ

Orry Finally Told The Way Of Doing His Business: ओरहान अवत्रमणि उर्फ ओरी अक्सर खबरों में बने रहते हैं। ओरी जोकि हाल ही में बिग बॉस 17 में नजर आए थे, उन्होंने अभिषेक कुमार के इंडिया  के क्रिकेट वर्ल्डकप जीतने वाले सवाल पर एक अजीब जवाब दिया था। ओरी ने अभिषेक के इस सवाल पर अजीब जवाब देते हुए कहा था कि क्या जीत गए, वर्ल्डकप तो अगले साल है? हालांकि, ओरी ने जानबूझकर ऐसा जवाब दिया था, ताकि इसे वे अपने सोशल मीडिया पर इसे अपने बिजनेस के तौर पर यूज कर सके। 

ओरी ने बताया है कि कि वे इसी तरह से अपना बिजनेस करते हैं। ओरी ने हाल ही में दिए सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू में इसके बारे में बताते हुए कहा कि, ‘’बेशक मुझे पता था कि वर्ल्डकप  चल रहा है। मैं दो दिनों तक इंस्टाग्राम पर कुछ भी पोस्ट नहीं कर सका क्योंकि इंस्टाग्राम विश्व कप पोस्ट से भरा हुआ था। मैं इस बारे में अपने मैनेजर से बात कर रहा था, मुझे अपनी पोस्ट तीन दिन आगे बढ़ानी पड़ी क्योंकि इंस्टाग्राम पर सिर्फ क्रिकेट के बारे में बात हो रही थी।’’

आगे ओरी ने बताया कि कैसे वे इस बात को अपने सोशल मीडिया पर इस्तेमाल करते। ओरी ने कहा कि, ‘’मुझे क्रिकेट पसंद है। वर्ल्डकप  में मेरे तीन दोस्त भी खेल रहे थे। लेकिन मैं अभिषेक को क्यों बताऊंगी? मुझे कुछ जानकारी अपने तक ही रखनी थी। यदि मुझे बाद में इसको ट्रेड करना पड़े तो क्या होगा? अगर मुझे बाद में कुछ खाना होता तो मैं कहता, ‘अभिषेक मुझे अपना अंडा दे दो, मैं तुम्हें बताऊंगा कि वर्ल्डकप किसने जीता।’ मैं बिजनेसमैन भी हूं। मैं बिजनेस भी करता हूं।” बता दें कि, ओरी ने हाल ही में बिग बॉस 17 में वाइल्डकार्ड एंट्री के तौर पर शो में हिस्सा लिया था। लेकिन ओरी शो से काफी जल्दी बाहर आ गए। सोशल मीडिया पर भी लोगों को ओरी वाले एपिसोड काफी पसंद आए हैं और लोग खूब ओरी की वीडियोज को सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें: Dalljiet Kaur ने बताया जिंदगी से उन्हें क्या पछतावा है, भारत छोड़कर क्यों खुश नहीं है अभिनेत्री?

Latest Posts

spot_img

you may like