Viral Video: विनीत कक्कड़ ने पायल पर खोया अपना आपा, ऐसे दिया पायल ने जवाब

एक बार फिर लॉक अप में पायल रोहतगी घरवालों के निशाने पर ! विनीत कक्कड़ ने पायल पर खोया आपा! पर पायल ने खामोश होकर कही ये बात !

Vinit Kakar Vs Payal Rohatgi: लॉक अप में गरमा गर्मी दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही हैं। कंटेस्टेंट के बीच हो रहे आपसी झगड़े और टास्क कांड हर दिन नई शक्ल ले रहा हैं। एक बार फिर से लॉक अप में शोर मच गया हैं। और एक बार फिर टारगेट में आ गई हैं पायल रोहतगी । जी हां, बड़ी ही बेबांकी और समझदारी से लॉक में खेल खेल रही पायल पर इस बार विनीत ने अपना आपा खो दिया हैं और खाने में थूकने का आरोप मढ़ दिया हैं।

हाल ही में वायरल हुए इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि किस तरह पायल पर जोर जोर से विनीत चिल्ला रहे हैं और खाने में थूकने का आरोप लगा रहे हैं। विनीत की तिलमिलाहट उनके आंखों में साफ नजर आ रही हैं । और वो पायल को कह रहे हैं ‘अब तू खाने में थूंक के बता ! चुप चाप बैठ ! फिर पायल सहजता से कहती हैं कि मैं तुमसे बात में अच्छे से बात करूंगी । अंजली कहती हैं कि हट जा ! हम बना लेंगे खाना । अंजली सबको कहती हैं कि आप सबको इसके हाथ का खाना खाना हैं क्या? तो पूनम और मंडाना करीमी भी, हां में हां मिलाती हैं और कहती हैं नही खाना । निशा पूछती हैं की क्या पायल ने सच में खाने में थूंका ? तो अली कहते हैं कि नही इसने खाने में नही थूंका।”

ये वीडियो हाल में अपलोड किया गया हैं और ऐसा लग रहा हैं कि एक बार फिर से लॉक अप वाले राशन पानी लेकर पायल पर धावा बोल दिए हैं। एक बार फिर से खिलाड़ियों के निशाने पर पायल आ चुकी हैं। फिलहाल तो प्रोमो देखकर यही लग रहा हैं कि पायल मौके को बड़ी ही सरलता से शांत कर रही हैं। लेकिन लॉक अप वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर हैं।

यह भी पढ़े: Must Read: राहुल वैद्य ने सन्नी लियोन के लिये कही मज़ेदार बात

ये देखकर पायल के मंगेतर और कॉमन वेल्थ हेवी वेट रेसलर संग्राम सिंह बहुत दुखी हैं जो कहते हैं, “ये सब जानबूझकर पायल पर धावा बोल रहे हैं। क्योंकि वो एक स्ट्रॉन्ग और इंडिपेंडेंट प्लेयर हैं। वो अपने दिल की सुनती हैं और बिंदास बोलती हैं। इसीलिए सब उसके ऊपर इल्जाम लगाते हैं।” संग्राम सिंह के बाद अब देखना हैं कि ये पारा वीकेंड में कंगना की मौजूदगी में कितना चढ़ता हैं । किसे मिलती हैं कंगना की तारीफी और किसे मिलेगी कंगना की फटकार।

यह भी पढ़े: Superstar Singer 2: सोनी टीवी के सिंगिंग रियलिटी शो के कप्तान बने ‘संपूर्ण एंटरटेनर’ दानिश खान

Latest Posts

spot_img

you may like