प्यार के लिए तोड़ी धर्म की दीवार, इन Stars ने चुना दूसरे धर्म का जीवनसाथी, किसी का टूटा रिश्ता तो कोई आज भी साथ!

शाहरुख़ खान और गौरी की शादी उस दौरान हुई थी जब शाहरुख़ ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और आज भी ये कपल एक दूसरे के साथ है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में है। कहा जा रहा है कि, वह दूसरे धर्म में शादी रचाने वाली है। दरअसल, सोनाक्षी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को मुंबई में शादी करने वाली है, हालांकि अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आया है। वैसे सोनाक्षी कोई पहली एक्ट्रेस नहीं है जो दूसरे धर्म में शादी करने जा रही है। इससे पहले भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस और कलाकार है जिन्होंने दूसरे धर्म में शादी रचाई। तो चलिए जानते हैं इन कलाकारों के बारे में..

करीना कपूर और सैफ
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है मशहूर अभिनेता सैफ अली खान का। उन्होंने दो शादियां की और दोनों ही बार दूसरे धर्म में शादी रचाई। उनकी पहली शादी मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह से हुई थी लेकिन दो बच्चों के बाद इनका तलाक हो गया। इसके बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर से साल 2012 में दूसरी शादी रचाई। करीना और सैफ के दो बेटे हैं जिनका नाम तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान है।

संजय-मान्यता
वही पॉपुलर अभिनेता संजय दत्त ने मशहूर एक्ट्रेस मान्यता से शादी रचाई। बता दे मान्यता एक ऐसी एक्ट्रेस है जिनका संबंध मुस्लिम घराने से है। जी हां.. मान्यता का असली नाम दिलनवास शेख है लेकिन उन्होंने संजय दत्त से शादी करने के बाद अपना नाम बदल लिया।

आदित्य और जरीना
वही पॉपुलर अभिनेता आदित्य पंचोली ने भी दूसरे धर्म में शादी की है। दरअसल, उन्होंने मुस्लिम एक्ट्रेस जरीना वहाब के साथ शादी रचाई है। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम सूरज पंचोली है।

अरबाज-मलाइका
इसके अलावा मशहूर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी दूसरे धर्म में शादी की थी। उन्होंने साल 1998 में अरबाज खान से शादी रचाई थी, हालांकि 19 साल बाद उनका रिश्ता टूट गया। अरबाज और मलाइका का एक बेटा है जिसका नाम अरहान खान है। साल 2017 में मलाइका और अरबाज खान का तलाक हुआ था।

नरगिस और सुनील दत्त
वही पॉपुलर अभिनेत्री नरगिस ने मशहूर अभिनेता सुनील दत्त से शादी रचाई थी। नरगिस जहां मुस्लिम थी तो वही सुनील दत्त हिंदू थे। हालांकि प्यार के सामने मजहब की दीवार कोई मायने नहीं रखती। नरगिस और सुनील ने साल 1958 में शादी रचाई।

शाहरुख़-गौरी
सुपरस्टार शाहरुख़ खान और गौरी भी अलग-अलग धर्म के है। गौरी पंजाबी हिन्दू जबकि शाहरुख़ मुस्लिम है। दोनों की लव मैरिज है। शाहरुख़ खान और गौरी की शादी उस दौरान हुई थी जब उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी और आज भी ये कपल एक दूसरे के साथ है।

ये भी पढ़ें: जब Gauri को ढूढ़ने के लिए मुंबई में दर-दर भटके थे Shahrukh Khan, मिलते ही गले लगाकर खूब रोए!

Latest Posts

spot_img

you may like