Maine Pyaar Kiya में Salman Khan को नहीं बल्कि Bhagyashree को मिले थे सबसे ज्यादा पैसे, सलमान को फिल्म की दूसरी एक्ट्रेस से सिर्फ छह हजार रुपए ज्यादा मिले थे

Not Salman Bhagyashree was highest paid in Maine Pyaar Kiya: साल 1989 में बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में भाग्यश्री और सलमान खान ने डेब्यू किया था। इस फिल्म में सलमान खान हीरो थे और भाग्यश्री हीरोइन,लेकिन सबसे ज्यादा पैसे भाग्यश्री को मिले थे। भाग्यश्री को इस फिल्म में बाकी की सारी स्टारकास्ट से ज्यादा पैसे मिले थे। 

भाग्यश्री को इस फिल्म में 1.5 लाख रुपए मिले थे। इस बात की जानकारी इस फिल्म में काम करने वाली दूसरी अभिनेत्री परवीन दस्तूर ने दी है। परवीन ने हाल ही में बॉलीवुड ठिकाना को दिए एक इंटरव्यू में इस फिल्म में अपनी फीस के बारे में बताते हुए कहा कि,  “मुझे 25,000 रुपये दिए गए थे और भाग्यश्री को उस समय सबसे  ज्यादा पैसे दिए गए थे। उन्हें 1.5 लार रुपये मिले और हमने कहा यह अच्छा है। राजश्री के प्रोडक्शन हाउस ने कभी भी अभिनेताओं को बहुत सारे पैसे नहीं दिए लेकिन हमारे चेक हमेशा हमारे घर आते थे। हमें कभी अपना पैसा नहीं माँगना पड़ा। वे कभी भी आपसे आपका पैसा नहीं ठगेंगे। इंडस्ट्री में ऐसे लोग हैं जो पैसे नहीं देते हैं और मैंने ऐसे लोगों के साथ काम किया है जहां मुझे मेरे पैसे  नहीं दिए गए थे।’’

इसके अलावा परवीन ने बताया कि राजश्री प्रोडक्शन शूटिंग के दौरान अपने किसी एक्टर्स को कोई चीज कमी महसूस नहीं होने देता है। परवीन ने कहा कि,  ‘’सेट अप बहुत अच्छा था। मेकअप रूम, खाना, हमें वह सब कुछ मिला जो हमने मांगा था।’’

आपको बता दें कि, इस फिल्म के लिए सलमान खान को परवीन दस्तूर से सिर्फ छह हजार रुपए ज्यादा मिले थे। सलमान खान को इस फिल्म के लिए 31,000 रुपए दिए गए थे। लेकिन आज सलमान खान करोड़ों में चार्ज करते हैं। सलमान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही थी और इसी फिल्म के बाद उन्होंने अपनी फीस में बढ़ोत्तरी कर दी थी। 

ये भी पढ़ें: Salman Khan की Suryavanshi में Pervien Dastur को हटाकर Amrita Singh को कर लिया गया था कास्ट, परवीन बोलीं मुझे एक महीने बाद पता चला

Latest Posts

spot_img

you may like