Fighter में Hrithik Roshan नहीं बल्कि यह शख्स करेगा उनके हिस्से की 80% शूटिंग

Hrithik Roshan Fighter: बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन की आगामी फिल्म ‘फाइटर’ की शूटिंग अभी चल रही है। इस फिल्म में वे एक भारतीय वायुसेना के पायलट का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में कई खतरनाक स्टंट देखने को मिलेंगे। हालांकि, इस फिल्म के स्टंट सीन ऋतिक रोशन खुद नहीं करेंगे। उनके हिस्से के स्टंट को कोई और शूट करेगा। इस फिल्म में ज्यादातर एक्शन सीन हैं, तो इस फिल्म ऋतिक रोशन के हिस्से की 80 प्रतिशत शूटिंग एक स्टंटमैन द्वारा की जायेगी। 

इस बात की जानकारी फिल्म इंडस्ट्री के फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान ने दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दी। उन्होंने ऋतिक रोशन के स्टंटमैन मंसूर अली खान की तस्वीर उनके साथ साझा करते हुए ट्वीट में लिखा कि, ‘’ये शख्स ऋतिक रोशन का बॉडी डबल है, जो ऋतिक के सभी फाइटिंग सीन शूट करते हैं। वह फिल्म फाइटर की 80 फीसदी शूटिंग करेंगे और रितिक क्लोज अप ही देंगे। इन बॉडी डबल्स को पूरी शूटिंग के लिए कुछ लाख रुपये मिलते हैं और हीरो को केवल क्लोज अप देने के लिए करोड़ों रुपये मिलते हैं।’’

बता दें कि, मंसूर अली खान बॉलीवुड के जाने-माने स्टंटमैन है। वे बॉलीवुड के बड़े एक्टर्स के लिए स्टंट करते हैं। हालांकि, मंसूर अली खान ने ऋतिक रोशन के लिए सबसे ज्याादा स्टंट किए हैं। उन्होंने ऋतिक रोशन की फिल्म ‘वॉर’, ‘विक्रम वेधा’ और ‘बैंग-बैंग’ जैसी कई फिल्मों के लिए खतरनाक स्टंट किए हैं। इसके अलावा मंसूर ने टाइगर श्रॉफ और जॉन अब्राहम के लिए भी कई खतरनाक स्टंट किए है। मंसूर ने फिल्म ‘वॉर’ में टाइगर श्रॉफ और ‘सत्यमेव जयते 2’  में जॉन अब्राहम के लिए स्टंट किए है।

https://www.instagram.com/mansoor_a_khan13/?hl=en

मंसूर अब फिल्म ‘फाइटर’ में भी ऋतिक रोशन के लिए कई सारे खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आयेंगे। बता दें कि, फिल्म फाइटर को वॉर और पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित किया जा रहा हैा इस फिल्म में ऋतिक रोशन के अलावा अनिल कपूर, दीपिका पादुकोण और करण सिंह ग्रोवर भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में ऋतिक रोशन ‘पैटी’ नाम के एक भारतीय वायुसेना के पायलट का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल 25 जनवरी 2024 को रिलीज हो रही हैं।

ये भी पढ़ें: ‘बॉलीवुड के बुरे दौर’ पर Ranbir Kapoor ने कहा- Pathaan की कलेक्शन देखी है

Latest Posts

spot_img

you may like