Nitesh Tiwari की Ramayan में रावण के रोल के लिए Yash के हुए कई लुक टेस्ट, भगवान राम के लिए Ranbir Kapoor ही पहली चॉइस, हनुमान जी के लिए एक्टर की तलाश जारी

 Nitesh Tiwari Ramayan Yash gave many look tests  for  Ravana: बॉलीवुड को ‘छिछोरे’, ‘दंगल’ और ‘बवाल’ जैसी बेहतरीन फिल्में देने वाले निर्देशक नितेश तिवारी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘रामायण’ पर काम कर रहे हैं। इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट और कास्टिंग पर काम चल रहा है। अब फिल्म की कास्टिंग को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। 

‘द इंडियन एक्सप्रेस’ के अनुसार नितेश तिवारी की रामायण में रावण के रोल के लिए कन्नड़ सुपरस्टार यश के कई सारे लुक टेस्ट लिए गए है।  फिल्म के मेकर्स  अभी रावण पर काम कर रहे हैं और इसके लिए यश ने हाल ही में कई लुक टेस्ट दिए हैं। यश का फाइनल होना अभी बाकी है। मां सीता और हनुमान जी के रोल के लिए  कास्टिंग में अभी थोड़ा समय लगेगा। मां सीता के रोल के लिए अभी तक किसी भी एक्ट्रेस को नहीं चुना गया है। 

फिल्म के मेकर्स अभी जल्दी में नहीं हैं और हर कदम को अंतिम रूप देने से पहले पर्याप्त समय ले रहे हैं। रणबीर कपूर को लेकर खबरें आईं थी कि भगवान राम के रोल के लिए उन्हें कास्ट किया जाना है, जोकि सच है। लेकिन भगवान राम के रोल के लिए रणबीर कपूर और रावण के रोल के लिए यश, इन दोनों को अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। नितेश तिवारी की रामायण में यह दोनों एक्टर्स मुख्य भूमिकाओं के लिए पहली चॉइस जरूर हैं, लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। फिल्म मेकर्स जल्द ही इसपर फैसला लेंगे और आधिकारिक घोषणा करेंगे। 

अब देखना होगा कि नितेश तिवारी की रामायण में किन-किन एक्टर्स की कास्टिंग की जायेगी। हालांकि, भगवान राम के लिए रणबीर कपूर और रावण के रोल के लिए यश बिल्कुल सही चॉइस हैं। अगर इन दोनों को फिल्म में कास्ट किया जाता है, तो फिल्म में एक अलग ही अनुभव देखने को मिलेगा क्योंकि इन दोनों ही एक्टर्स की इमेज लार्जर दैन लाइफ वाली है। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। 

ये भी पढ़ें: जब Sunny Deol ने Bobby Deol को इस बात पर मारा था  थप्पड़, थप्पड़ मारने के बाद काफी डर गए थे सनी

Latest Posts

spot_img

you may like