Ajay Devgn की फिल्म Maidaan की नई रिलीज डेट आई सामने

Ajay Devgn-Maidaan: अजय देवगन की आगामी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान की रिलीज डेट बदल दी गई है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में पहले 12 मई 2023 को रिलीज होना था। लेकिन सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की रिलीज डेट को अब आगे बढ़ा दिया गया है। यह फिल्म अब 23 जून 2023 को सीधे सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय देवगन देश के फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार इस फिल्म की रिलीज डेट को बॉक्स ऑफिस पर कोई क्लैश न झेलना पड़ा, इसीलिए इस फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन किया गया है।

इस फिल्म को भारत के साल 1952 से लेकर 1962 तक के सुनहरे फुटबॉल के समय दिखाया जायेगा। इस दौर में भारत फुटबॉल के मामले में कई देशों से आगे थे। इस दौर में बंगाल, तमिलनाडु और देश के अन्य राज्यों में फुटबॉल के क्रेज को दिखाया जायेगा। इसी दौर में भारतीय की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को सबसे बेहतरीन कोच सैयद अब्दुल रहीम मिले थे। उन्होंने साल 1952 से लेकर 1962 तक भारतीय फुटबॉल टीम के लिए अपना योगदान दिया था। 

सैयद अब्दुल रहीम को रहीम साब के नाम से भी जाना जाता था। उनका जन्म साल 1909 में हैदराबाद, ब्रिटिश इंडिया में हुआ था। उन्होंने अपने स्नातक के दौरान उस्मानिया विश्वविद्यालय की फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व किया था। इसके बाद वे फिजिकल एजुकेशन के टीचर बन गए थे। उन्हें 1943 में हैदराबाद फुटबॉल एशोसिएशन का सेक्रेटरी बनाया गया था, जहां पर उनकी फुटबॉल कोच के तौर यात्रा शुरू हुई। उनका देहांत साल 1963 में हुआ था।

बता दें कि, इस फिल्म से पहली बार एक फुटबॉल कोच के रूप में नजर आयेंगे। ये उनकी पहली स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में वे एक रियल कैरेक्टर सैयद अब्दुल रहीम का किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे। इस फिल्म में भारतीय फुटबॉल टीम की स्थिति को सुधारते हुए नजर आयेंगे। अजय की फिल्म मैदान को अमित शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया है। इस फिल्म की कहानी आकाश चावला, अरुणव जॉय सेनगुप्ता और सैविन क्वाड्रास ने मिलकर लिखी है। इस फिल्म को जी स्टूडियोज और बोनी कपूर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।इस फिल्म में अजय के अलावा प्रियामणि, रुद्रनील घोष और गजराज राव भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आयेंगे।

ये भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के घड़ी की कीमत जानकर हैरान हुए फैन्स, उतने में मिल जाएगा मुंबई में आलीशान घर

Latest Posts

spot_img

you may like