Pahalgam Terror Attack: Fawad Khan की फिल्म Abir Gulaal की भारत में बायकॉट की बढ़ी मांग, KRK ने Vaani Kapoor को बनाया निशाना?

पहलगाम हमले का आक्रोश अब फिल्मी दुनिया पर भी साफ़ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल के भारत में बायकॉट की मांग तेज़ कर दी है।

Netizens Oppose Fawad Khan & Vaani Kapoor Abir Gulaal: हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में निर्दोष पर्यटकों को निशाना बनाया गया, जानकारी के मुताबिक अब तक 28 की मौत हो चुकी है। इस कायराना हमले के बाद देशभर में गुस्से की लहर दौड़ गई है। इसी गुस्से का असर अब फिल्मी दुनिया पर भी साफ़ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अब पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की फिल्म अबीर गुलाल के भारत में बायकॉट की मांग तेज़ कर दी है।

सोशल मीडिया पर बायकॉट की लहर:

हमले के बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान की आगामी बॉलीवुड फिल्म अबीर गुलाल के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि जब देश आतंकवाद से जूझ रहा है, तब पाकिस्तान से आए किसी कलाकार की फिल्म को भारत में रिलीज़ करना राष्ट्रहित में नहीं है।

कमाल राशिद खान ने वाणी पर साधा निशाना:

फिल्म क्रिटिक और सोशल मीडिया पर अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाने वाले कमाल राशिद खान (KRK) ने भी इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि “जब कल पहलगाम में हमला हुआ था, तब वाणी कपूर दुबई में फवाद खान के साथ फिल्म का म्यूज़िक लॉन्च कर रही थीं। यह बेहद असंवेदनशील है। अब हम सभी भारतीयों को वाणी कपूर की फिल्मों का भी बहिष्कार करना चाहिए। KRK के इस बयान को लेकर भी सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कुछ लोग उनके समर्थन में हैं, जबकि कुछ उनकी टिप्पणियों को “प्रचार पाने की कोशिश” कह रहे हैं।

राज ठाकरे की सख्त राय:

इससे पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने भी इस फिल्म के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने साफ कहा था कि जब तक पाकिस्तान भारत में आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करता, तब तक किसी भी पाकिस्तानी कलाकार को भारतीय फिल्मों में काम करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। मनसे के फिल्म यूनिट विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने भी बयान दिया कि वे अबीर गुलाल को महाराष्ट्र में रिलीज नहीं होने देंगे। फिल्म अबीर गुलाल में फवाद खान और वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं और इसे एक रोमांटिक ड्रामा बताया जा रहा है। हालांकि, अभी तक फिल्म निर्माताओं की ओर से इस विरोध पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़े: Pahalgam Attack पर फूटा बॉलीवुड का गुस्सा, बोले आतंकियों को सबक सिखाए सरकार, जानिए क्यों Amitabh Bachchan हो रहे हैं ट्रोल का शिकार

Latest Posts

spot_img

you may like