Nepotism से कोई दिक्कत नहीं है, Ranbir Kapoor एक अच्छे एक्टर हैं इसलिए इंडस्ट्री में टिके हुए हैं: Piyush Mishra

Ranbir Kapoor  Piyush Mishra: बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता पीयूष मिश्रा जोकि अपने कुशल अभिनय और अपने बेबाक बयान के लिए जाने जाते हैं। पीयूष ने बॉलीवुड में चल रही नेपोटिज्म की डिबेट को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। पीयूष ने कहा कि नेपोटिज्म से कोई दिक्कत नहीं है। 

पीयूष ने हाल ही में द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में नेपोटिज्म के टोपिक पर अपने खुलकर विचार रखे हैं। नेपोटिज्म पर अपने विचार साझा करते हुए पीयूष मिश्रा ने कहा कि, ‘’हां फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म व्याप्त है। मैं खुद चाहूंगा कि मेरे बच्चों को अच्छे मौके प्राप्त हो इसमें क्या हर्ज है। बॉलीवुड में कई लोगों ने अपने बच्चों को लॉन्च किया है, लेकिन वे फ्लॉप हो गए हैं। वहीं रणबीर कपूर जैसा एक्टर इसिलए सफल हो गया, क्योंकि वे सच में एक अच्छा और असली एक्टर है। इसके अलावा आलिया भट्ट भी एक अच्छी एक्ट्रेस है।’’ 

नेपोटिज्म पर ही बात करते हुए पीयूष ने आगे कहा कि, ‘’आप कितनी बार अपने बच्चें को  फिल्मों में लॉन्च कर लोगे। अगर किसी के पास पैसा है तो वो अपने बच्चे को लॉन्च करेगा, लेकिन कितनी बार करेगा, सिर्फ एक बार ना। कोई बार-बार किसी को नहीं लॉन्च कर सकता है। जो लॉन्च और फ्लॉप हुए, क्योंकि वे सच में बेकार एक्टर थे। मैंने खुद अपने बच्चों को इस फिल्म इंडस्ट्री में आने के लिए प्रोत्साहित किया, लेकिन उन्होंने फिल्मों में काम करने से मना कर दिया। तो नेपोटिज्म हर जगह है और हर कोई नेपोटिज्म चाहता है।’’ 

वैसे फैंस ने अभी तक पीयूष मिश्रा के इस बयान पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। पीयूष ने नेपोटिज्म को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है, जिससे  फिल्म इंडस्ट्री दूसरे एक्टर्स शायद ही माने। हालांकि, रणबीर कपूर की तारीफ शायद पीयूष ने इसलिए की है क्योंकि उन्होंने रणबीर कपूर के साथ दो बड़े और बेहतरीन फिल्मों- तमाशा और रॉकस्टार में काम किया है। इन दोनों फिल्मों में रणबीर और पीयूष की गजब की केमिस्ट्री देखने को मिली थी। 

ये भी पढ़ें: Ishq Vishk के 20 साल हुए पूरे, इस फिल्म के ऑडिशन में कई बार फेल हुए थे Shahid Kapoor, फिर इस वजह से मिली थी यह फिल्म 

Latest Posts

spot_img

you may like