Neha Kakkar ने पति Rohanpreet संग शेयर की तस्वीर, गिटार बजाते हुए कूल लुक में आए नजर

नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। फैंस नेहा की इस तस्वीर पर खूब लाइक्स और कमेंट कर रहे है।

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने सॉन्ग को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं और लगातार अपने फैंस से संवाद करती रहती हैं। इसी बीच उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में वो सिंगर अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ नजर आ रही हैं।

इन तस्वीरों को नेहा कक्कड़ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति रोहनप्रीत सिंह के साथ मस्ती करती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में दोनों जमीन पर बैठकर गिटार बजाते हुए काफी कूल लुक में दिखाई दे रहे हैं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने कैप्शन लिखा, ‘लॉकडाउन टाइम… हसते-हसते कट जाए रास्ते, जिंदगी यूं ही चलती रहे! लव यू पार्टनर रोहनप्रीत सिंह।

ये भी पढ़े: Anushka Sharma और Virat Kohli ने किया था ऐसा अनोखा काम, जिसे देख आप भी हो जाएंगे खुश, देखें Video

Latest Posts

spot_img

you may like